महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट, पुलिस थाना से नहीं मिली मदद, मजबूर होकर पीड़िता एसपी आफिस पहुंच लगा रही इंसाफ की गुहार

The woman was abused and beaten did not get help from the police station the victim was forced to reach the SP office and plead for justice

महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट, पुलिस थाना से नहीं मिली मदद, मजबूर होकर पीड़िता एसपी आफिस पहुंच लगा रही इंसाफ की गुहार

घरघोड़ा : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा तहसील में मानवता को लजा देनी वाली शर्मनाक घटना घटी है. बताया जा रहा है कि जातिगत विषय को लेकर किसी उच्च वर्ण के दबंग व्यक्ति के द्वारा एक अनुसूचित जाति कि महिला को जातिगत गाली-गलौज के साथ मारपीट की गई. वही घटना की लिखित शिकायत तीन दिन पहले किए जाने के बाद भी जब पीड़िता को इंसाफ नहीं मिलता दिखा तब फिर पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ अपनी गुहार लगाने आई.
पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन राज नाम के व्यक्ति और उसके परिवार के लोगों ने पीड़िता के साथ बिना किसी वजह के जातिगत गाली-गलौज कर अमानवीय तरीके से मारपीट की. साथ ही उसे निवस्त्र करने की कोशिश किया. किसी तरह पीड़िता घटनास्थल से निकल पाई. जिसके बाद इस घटना की लिखित शिकायत घरघोड़ा थाने में देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की. लेकिन पीड़िता के बताए मुताबिक घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी घरघोडा पुलिस से मदद नही मिली. तब उसे मजबूर होकर पुलिस अधीक्षक के पास आना पड़ा. पीड़िता ने यहां भी अपना आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है. उसे उम्मीद है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय की पहल से उसे जरुर इंसाफ मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb