सर्पदंश से हुई युवक की मौत, ग्रामीणों ने जलती चिता के साथ सांप को भी जिंदा जला दिया, पसरा मातम, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Youth dies due to snakebite villagers burn snake alive along with burning pyre mourning spread video goes viral on social media
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक जहरीले सांप के काटने से 22 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. ग्रामीणों ने युवक की चिता पर ही सांप को जिंदा जला दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी आया.
मिली जानकारी के मुताबिक बैगमार गांव में शनिवार रात को डिगेश्वर राठिया पिता पिता मनसा राम अपने घर में सोने के लिए बिस्तर लगा रहा था. उसी दौरान एक करैत ने उसे काट लिया. राठिया ने अपने परिवार के सदस्यों को इसके बारे में बताया. घर वाले उसे कोरबा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह युवक की मौत हो गई.
युवक की मौत के बाद उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया. इधर घटना के बाद ग्रामीणों ने सांप को ढूंढकर पकड़ लिया और उसे अपने कब्जे में रखा. लोगों ने सांप को एक डंडे से लटकी रस्सी से बांध दिया. युवक की शवयात्रा उसके घर से श्मशान घाट तक निकाली गई. तो ग्रामीण सांप को भी घसीटकर वहां ले गए और युवक की चिता पर ही सांप को जिंदा जला दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी आया.
जानकारी के मुताबिक मनसा राम राठिया के परिवार में पत्नी और दो बेटे थे. शनिवार रात खाना खाकर सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए. 22 साल का बेटा डिगेश्वर राठिया भी अपने कमरे में सोने चला गया. युवक खाट में मच्छरदानी लगा कर सो रहा था. रात के वक्त मच्छरदानी के अंदर जहरीला करैत सांप घुस गया और उसके पैर पर काट लिया. युवक ने बिस्तर से उठकर देखा तो मच्छरदानी में सांप लिपटा हुआ था. उसने उठकर इसकी खबर परिजनों को दी. परिजन युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे. रविवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक के पिता मनसा राम ने बताया कि डिगेश्वर घर का बड़ा बेटा था और पढ़ाई करने के साथ खेती किसानी में साथ देता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



