सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 1.91 लाख की ठगी, मंत्रालय में सेटिंग बताकर फूड इंस्पेक्टर बनाने का झांसा, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Man swindled of ₹1.91 lakh on the pretext of securing a government job; lured with the promise of a Food Inspector position through 'connections' in the ministry; police arrested the accused and sent him to jail.
जगदलपुर : सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने खुद को रायपुर मंत्रालय में अच्छी पहचान वाला बताकर एक युवक को फूड इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और उससे किस्तों में 1 लाख 91 हजार 500 रुपये की ठगी कर लिया. शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मंत्रालय में पहचान होने का दिया था भरोसा
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लारेन्स एन्थोनी कुज ने जगदलपुर निवासी विनोद पानीग्राही उम्र 43 साल को रायपुर मंत्रालय में अपनी अच्छी पहचान होने का दावा किया और फूड इंस्पेक्टर के पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया. आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने कई किस्तों में फोन पे के जरिए 1,91,500 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया.
न नौकरी मिली, न लौटाए पैसे
रकम लेने के बाद भी आरोपी न तो नौकरी दिला सका और न ही पैसे वापस किया. काफी समय तक टालमटोल करने के बाद जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ. तो उसने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.
BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी सबूतों और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन भिलाई में ट्रेस की.
भिलाई से गिरफ्तार कर जगदलपुर लाई पुलिस
जांच के दौरान बस्तर पुलिस की टीम ने भिलाई पहुंचकर आरोपी लारेन्स एन्थोनी कुज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसे जगदलपुर लेकर आई. जहां पूछताछ के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आएं और बिना आधिकारिक प्रक्रिया के किसी को भी पैसे न दें. ऐसे मामलों में फौरन पुलिस को खबर देकर शिकायत दर्ज कराएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



