लव मैरिज के डेढ़ साल बंद कमरे में फंदे से लटकी मिली 19 वर्षीय युवती, इधर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में मिली लाश
19-year-old woman found hanging in a locked room a year and a half after her love marriage; meanwhile, minor girl gang-raped, body found in the forest.
लव मैरिज के डेढ़ साल नाद कमरे में फंदे से लटकी मिली 19 साल की युवती
जगदलपुर : जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट गांव में 19 साल की युवती ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवती ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज किया था. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम रायकोट में रहने वाली अंकिता सेठिया ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना की जानकारी तब लगी, जब परिजन घर का दरवाजा खटखटाने पहुंचे. दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़ा गया. तो युवती फंदे से लटकी मिली. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
डेढ़ साल पहले किया था लव मैरिज
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रायकोट निवासी अंकिता सेठिया उम्र 19 साल ने करीब डेढ़ साल पहले चिंगपाल निवासी एक युवक से लव मैरिज किया था. इसके बाद से उसका मायके आना-जाना लगा रहता था. घर में एक पारिवारिक दुखद कार्यक्रम होने की वजह से पूरा परिवार उसमें व्यस्त था. इसी दौरान अंकिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
बंद दरवाजा तोड़ते ही सामने आया दर्दनाक मंजर
कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार के सदस्य नहाने के लिए घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने देखा कि अंकिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. परिजनों ने कई बार दरवाजा खटखटाया और उसे आवाज लगाई. लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए. अंकिता कमरे में फंदे से लटकी हुई थी. परिजनों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
घटना की खबर मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ जरूरी सबूत जुटाए. शुरुआती जांच के दौरान युवती के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. जिससे खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवती ने यह आत्मघाती कदम किन हालात में उठाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जंगल में मिली लाश
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरापाठ चौकी के चुंदापाठ कदमटोली में एक पहाड़ी कोरवा नाबालिग आदिवासी लड़की के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई..खबर मिलते ही पुलिस,एफएसएल और मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात रिश्तेदारों के साथ किसी सगाई में खाने-पीने का कार्यक्रम था. जहां रात में कार्यक्रम के दौरान मृतिका को आखिरी बार एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया था. शुक्रवार को उसका शव बस्ती से लगे एक सरई के पेड़ पर फंदे से लटका मिला. रात में हुए इस घटना को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं.
घटना की खबर पर बगीचा एसडीओपी दिलीप कोसले, थाना प्रभारी गौरव पांडे, चौकी प्रभारी एस.के. सोनवानी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और मेडिकल टीम की मौजूदगी में पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई.
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में लोकलाज के डर से खुदकुशी किए जाने की आशंका सामने आई है. वहीं, दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए भी जांच की जा रही है.
बीएमओ डॉ. सुनील लकड़ा ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि या खंडन केवल आवश्यक एफएसएल और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। इसके लिए आवश्यक नमूने जांच हेतु भेजे जा रहे हैं.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



