कल 18 अक्टूबर को होगा देवरी वाले बाबा का उर्स पाक का आयोजन, सुबह 7 बजे परचम कुसाई 11 बजे दरुद ख्वानी और 3 बजे से होगा आम लंगर
The Urs Pak of Devri Wale Baba will be held tomorrow, October 18th; the 'Parcham Kushai' (flag-hoisting ceremony) will take place at 7:00 AM, followed by 'Durood Khwani' (recitation of salutations) at 11:00 AM, and a public 'langar' (community meal) starting at 3:00 PM.
गरियाबंद /राजिम/देवरी : देवरी शरीफ (तहसील राजिम, जिला गरियाबंद) स्थित आस्ताना हज़रत सूफ़ी शहीद इस्लाम शाह (रहमतुल्लाह अलैह) का 23वां सालाना उर्स पाक कल 18 अक्टूबर 2026, बरोज इतवार (6 जमादिल अव्वल) को अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया जाएगा.
बाबा की मजार बोरसी से कौनकेरा मार्ग में देवरी गांव में है. इसमें शामिल होने के लिए रायपुर, महासमुंद, राजिम गरियाबंद और आसपास के कई शहरों से लोग बड़ी तादाद में देवरी पहुंचते हैं.
उर्स कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 7 बजे परचम कुशाई के साथ होगी. दोपहर 11 बजे दरुद ख्वानी का आयोजन रखा गया है. दोपहर 3 बजे से आम लंगर की शुरुआत होगी. लंगर शाम तक चलता रहेगा. 4 बजे पारंपरिक संदल जुलूस निकाला जाएगा. बाद नमाज मगरिब नातख्वानी और उलमा-ए-किराम की तकरीर का प्रोग्राम होगा. जिसके बाद सलातो सलाम होगा और आखिर में वतन की खुशहाली के लिए दुआ मांगी जाएगी.
अगले दिन, 19 अक्टूबर 2026 (बरोज़ पीर) सुबह 7 बजे कुल शरीफ की फातिहा के साथ उर्स का समापन होगा.
उर्स के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदर मुर्तुज़ा खान वकील गरीयाबंद, सेक्रेट्री एडवोकेट शाहिद इकबाल खान रायपुर, नायब सदर मो. सरफराज महासमुंद, नायब सेक्रेट्री मो. युनुस मेमन गरियाबंद, खजांची मो. जाकिर हुसैन, अब्दुल समद चांगेल, जनपद अध्यक्ष नेहरू साहू सलाहकार सन्नी मेमन सहित सरपरस्त और सदस्य उर्स कमेटी ने तमाम अकीदतमंदों से उर्स में शिरकत करने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



