250 करोड़ की लागत से बनेगी फिल्म सिटी, गुरु घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी में गुरु दर्शन मेला में CM साय ने की कई घोषणा
Film city will be built at a cost of Rs 250 crore CM Sai made many announcements at the Guru Darshan Mela in Bhandarpuri the birthplace of Guru Ghasidas
250 करोड़ की लागत से बनेगी फिल्म सिटी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने फिल्म सिटी बनाने के लिए संस्कृति विभाग ने 250 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया है. जिसे केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. नवा रायपुर में प्रारंभिक तौर पर इसके लिए करीब दो सौ एकड़ जमीन भी चिन्हित कर ली गई है.
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए. उन्होंने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की.
मुख्यमंत्री ने हर साल आयोजित होने वाले भंडारपुरी मेला के लिए हर साल 20 लाख रुपए और मेलास्थल के विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की. भंडारपुरी में मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए दस लाख रुपए और अटल समरसता भवन के प्रथम तल के लिए 20 लाख रुपए देने की भी घोषणा की.
उन्होंने कहा कि भंडारपुरी के लोगों की सुविधा के लिए आंतरिक मार्गों और सड़कों को बनाने का काम और रायपुर जिले के संडी-सेजा-भंडार मार्ग के निर्माण को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा.
भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और श्री अनुज शर्मा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्म गुरु तथा अनुयायी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अब देश के 19 एम्स में एक साथ पढ़ाई करेंगे मेडिकल छात्र
मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब एक ही समय पर देश के 19 एम्स में एक साथ पढ़ाई का मौका मिलेगा. केंद्र सरकार ने एम्स के साथ-साथ सभी केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों को मिलाकर नेटवर्क स्थापित किया है. जिसके तहत उडी एनिमेशन से चिकित्सा छात्रों को मरीजों की बीमारियों और मानव शरीर की रचना से रूबरू होने का मौका मिलेगा.
देश के 19 एम्स के साथ साथ चंडीगढ़ पीजीआई, बंगलूरु स्थित निम्हांस, पांडिचेरी स्थित जेआईपीएमईआर, दिल्ली के सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में स्थित केंद्रीय चिकित्सा संस्थान सहित कुल 50 अस्पतालों पर लागू होगी. अभी देश में कुल एम्स की संख्या 22 है. जिनमें से छह पूरी तरह से कार्यरत है. और 12 एम्स में पढ़ाई के साथ ओपीडी चल रही है. वहीं एक मदुरे एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरु हुई है. इस तरह 22 में से 19 एम्स पर यह फैसला अभी लागू रहेगा.
इसमें पाठ्य सामग्री को डिजिटल करने व एक साथ सभी केंद्रीय अस्पतालों में उसे पढ़ाया जाना शामिल है. जिसमें 3डी एनिमेशन व एआई का भी उपयोग होगा. अगले दो से तीन वर्ष में देश के सभी 50 केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों में यह तकनीक विकसित होगी और सभी एक दूसरे से जुड़ जाएगें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



