अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो और बोलेरो में टक्कर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 12 श्रद्धालु घायल

A Scorpio and a Bolero loaded with illicit liquor collided, resulting in the tragic death of a husband and wife, and 12 devotees on their way to attend a religious event injured.

अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो और बोलेरो में टक्कर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 12 श्रद्धालु घायल

कांकेर : कांकेर जिले में तेज रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. 24 घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसा हुए हैं. नेशनल हाईवे 30 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने देर रात करीब 1:30 बजे स्कॉर्पियो और बोलेरो में हुई जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में करीब 13 लोग घायल हुए हैं. घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलगरा में भी फलों से भरा ट्रक अनियंत्रित हो पुल के नीचे पलटा गया. हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई. चालक को गंभीर चोट आई है. इसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
पहला हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 30 पर  पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने  देर रात करीब 1:30 बजे स्कॉर्पियो और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए. घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि सभी कोंडागांव जिले से बलौदा बाजार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब स्कॉर्पियो के अंदर का नजारा देखा तो पुलिस के भी होश उड़ गए, स्कॉर्पियो पूरी तरह शराब की बोतलों से भरी हुई थी, जिसका आंकलन करने के बाद करीब एक लाख की शराब बताई जा रही है. हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक फरार है. वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस गाड़ी मालिक और चालक की पतासाजी में जुटी हुई है.
शराब मध्य प्रदेश की बताई जा रही है जिसे बस्तर के इलाके में खपाने की तैयारी थी लेकिन उसके पहले ही हादसे का शिकार हो गई और अवैध शराब तस्करी का भांडा भी फूट गया.। एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि चालक और गाड़ी मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है. वही घायलों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है. पुलिस जुर्म दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दूसरा हादसा
कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. ट्रक में भरा कोयला सड़क किनारे खडी पिकअप वाहन में जा गिरा. राहत की बात रही कि पिकअप में सवार चार लोग बाल बाल बच गए. घटना छिर्रा न्यायालय के पास की है. सूचना के बाद कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. चालक को गंभीर चोट आई है. इसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. और हादसे के कारणों की तलाश में जुट गई. इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB