एक करोड़ के इनामी नक्सली माडवी हिड़मा का एनकाउंटर, पत्नी भी ढेर, नहीं माना मां की बात और खत्म हो गया खेल, मारे जाने से पहले ली सेल्फी

Naxalite Madvi Hidma, carrying a bounty of Rs 1 crore, was killed in an encounter; his wife also died. He did not listen to his mother and the game ended. He took a selfie before being killed.

एक करोड़ के इनामी नक्सली माडवी हिड़मा का एनकाउंटर, पत्नी भी ढेर, नहीं माना मां की बात और खत्म हो गया खेल, मारे जाने से पहले ली सेल्फी

बस्तर : छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी मिली है. आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे क्षेत्र में आज कुख्यात नक्सली मादवी हिडमा मारा गया. अपनी दहशत से आतंक का पर्याय बन चुके हिडमा के अलावा उसकी पत्नी राजे राजे उर्फ रजक्का को भी फोर्स ने मार गिराया है. हिडमा पर 1 करोड़ का इनाम था. हिडमा की मौत के बाद दक्षिण बस्तर नक्सलमुक्त हो जाएगा.
बस्तर में लम्बे वक़्त से सक्रिय रहकर खूनी वारदातों को अंजाम देने वाला खूंखार माओवादी और माओवदियों के समिति का सीसी मेंबर माड़वी हिड़मा को मार गिराया गया है. उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था. हिड़मा के मारे जानें की पुष्टि तेलंगाना के DGP ने भी कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने उसकी पत्नी राजे को भी मार गिराया है. यह पूरी मुठभेड़ आज सुबह छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुई. नक्सल उन्मूलन अभियान में यह इस साल पुलिस की दूसरी सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा सकती है. पुलिस और फ़ोर्स ने इसी साल के मई में नक्सलियों के शीर्ष नेता रहे बसवाराजू उर्फ़ केशव नम्बाला को भी ढेर कर दिया था.
बहरहाल इस बीच माड़वी हिड़मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया अपर जमकर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर हिड़मा ने एनकाउंटर से कुछ वक़्त पहले ही ली थी. इस फोटो में हिड़मा बैठा हुआ दिखाई पड़ रहा है. जबकि तस्वीर जंगल के भीतर ली गई है.
हफ्ते भर पहले ही हिडमा की मां ने उसे आत्मसमर्पण कर शांति के रास्ते पर लौट आने की अपील की थी. लेकिन मां की बात हिडमा ने नहीं मानी और अब मुठभेड़ में मारा गया. मुलाकात के सिर्फ 7 दिन बाद ही आज मुठभेड़ में उसके मारे जाने की खबर सामने आई है.
आंध्रप्रदेश मारेडुमिली में एपी ग्रेहाउंड्स की ओर से मारे गए 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. उनमें से एक माओवादियों की केंद्रीय समिति का सदस्य माड़वी हिडमा था, जो पूर्व में पीएलजीए बटालियन का कमांडर था और आतंकवाद का चेहरा माना जाता है। उसका शव भी बरामद किया गया। हिडमा की पत्नी और चार अन्य माओवादियों के शव बरामद किए गए, कुल छह माओवादी, और मौके से भारी मात्रा में एके-47 और गोला-बारूद भी बरामद किया गया. जवानों ने घटना स्थल से भारी मात्रा में एके-47 और गोला-बारूद भी बरामद किया है.
दावा किया जा रहा है कि इसके मारे जाने से दक्षिण बस्तर नक्सलमुक्त हो जाएगा. इस इलाके से ही हिड़मा अपना नेटवर्क चलाथा था और युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रेरित करता था. मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. वहीं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
हिडमा को हाल ही में केंद्रीय समिति (CC) का सदस्य भी बनाया गया था. वह 200–250 हथियारबंद नक्सलियों के साथ बड़े सुरक्षा घेरे में चलता था. वह सालों से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था और नक्सल नेटवर्क का सबसे खतरनाक चेहरा माना जाता था.
हिड़मा ने कई साल तक माओवादियों की पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर एक का नेतृत्व किया. यह बटालियन दंडकारण्य में माओवादी संगठन का सबसे मजबूत सैन्य दस्ता है. दंडकारण्य छत्तीसगढ़ के बस्तर के अलावा आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में फैला हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t