दिल दहला देने वाला मामला, किसान ने फांसी लगाकर दी जान, पिता की मौत की खबर सुनते ही बेटे ने खाया जहर, दोनों की मौत

A heart wrenching incident, a farmer committed suicide by hanging himself, the son consumed poison after hearing the news of his father's death, both died

दिल दहला देने वाला मामला, किसान ने फांसी लगाकर दी जान, पिता की मौत की खबर सुनते ही बेटे ने खाया जहर, दोनों की मौत

फरसगांव : छत्तीसगढ़ के फरसगांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां पिता ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वहीं पिता के जाने के गम में बेटे ने जहर खा लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनाबेडा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के फरसगांव में पिता ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पिता के जाने के गम में बेटे ने जहर खा लिया. बेटा पिता के फांसी लगाने की जानकारी देने थाना पहुंचा था. पोस्टमार्टम के दौरान बेटे के कीटनाशक के सेवन की जानकारी मिली. जिसके बाद आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.  इस घटना से गांव में शोक की लहर है.
फ़िलहाल पिता ने आत्महत्या क्यों की? इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. वहीँ मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB