पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगे पुलिस आरक्षक की संदिग्ध हालत में मौत, साथी जवानों ने जगाया तो नहीं जागा, जांच में जुटी पुलिस

A police constable on duty at Pandit Pradeep Mishra's event died under suspicious circumstances. He did not wake up when his fellow constables tried to wake him. Police are investigating.

पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगे पुलिस आरक्षक की संदिग्ध हालत में मौत, साथी जवानों ने जगाया तो नहीं जागा, जांच में जुटी पुलिस

भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर के ग्राम कच्चे में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा चल रही है. इसी बीच अचानक बुधवार को कथा कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगे आरक्षक की मौत से हड़कंप मच गया. मृतक जवान त्रिनाथ भंडारी आरक्षक क्रमांक 1200 है, जो 2023 से बस्तर फाइटर में साल पदस्थ था.
मिली जानकारी के मुताबिक जवान भीरा गांव स्थित सीएएफ कैंप में मंगलवार रात ड्यूटी के बाद विश्राम कर रहा था, सुबह उसके साथियों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसे भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक जवान नारायणपुर के सोनपुर का निवासी था. फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t