घर में घुसकर 16 साल की लड़की पर टंगिया से जानलेवा हमला, नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर, मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश जारी
A 16-year-old girl was attacked with a tangia after entering her home. She was referred to the district hospital in critical condition, causing a stir and the search for the accused continues.
गौरेला पेंड्रा मरवाही : वनांचल क्षेत्र के ग्राम उसाड़ (डोंगराटोला) में बुधवार तड़के करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. अज्ञात हमलावर घर में घुस आया और सो रही 16 साल की किशोरी नीतू पाव पिता रामसिंह पाव के सिर पर टंगिया से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक नीतू अपने कमरे में अकेली सो रही थी और परिजन दूसरे कमरे में थे. अचानक किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था. कमरे में पहुंचते ही परिजनों ने नीतू को खून से लथपथ हालत में पाया. जिससे उनके होश उड़ गए.
आनन-फानन में परिजन उसे मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किशोरी की हालत नाजुक देखते हुए फौरन जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज जारी है.
मामले की खबर मिलते ही मरवाही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.अज्ञात आरोपी की तलाश में इलाके में दबिशें दी जा रही हैं.
घर के अंदर घुसकर इतनी बेरहमी से हमला करने की घटना से पूरे डोंगराटोला और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है.फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



