फांसी के फंदे पर मिला ग्रामीण का शव, फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, जांच में जुटी पुलिस

Villager found hanging; incident sparks alarm; family suspects murder and demands action against five individuals; police have launched an investigation.

फांसी के फंदे पर मिला ग्रामीण का शव, फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के टेका गांव में ग्रामीण की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. 27 सितंबर को राज कुमार भारद्वाज का शव घर की खिड़की में फांसी के फंदे पर लटका मिला था. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मर्ग कायम किया था.
मृतक के परिजनों ने घटना को आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि मृतक के अंतिम दिनों में गांव के पांच लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी. इन लोगों के नाम भी पुलिस को बताए गए हैं.
परिजनों ने चेतावनी दी कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वे थाना घेराव करेंगे. वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है. रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण और मामले की परिस्थितियों को लेकर आगे की जांच की जाएगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb