अंधविश्वास ने ली फिर एक जान, टोनही के संदेह के चलते हत्या, 68 वर्षीय बुजुर्ग को बोलेरो से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी दीपक गिरफ्तार
Superstition claims another life; a 68-year-old man was killed—run over by a Bolero—amidst suspicions of him being a 'Tonhi' (practitioner of black magic); the accused, Deepak, has been arrested.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में टोनही के शक में एक 68 साल के बुजुर्ग के ऊपर बोलेरो चढ़ाकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने गांव के ही फरार आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 68 साल का मृतक जोयो राम मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अपने मक्का का खेत जा रहा था. तभी गांव के ही दीपक यादव तेज रफ्तार बोलेरो जोयोराम के ऊपर चढ़ा दिया. जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बोलेरो लेकर फरार हो गया. लेकिन बाद में उसे पकड़कर बगीचा पुलिस के हवाले कर दिया.
मृगक के परिजनों का कहना है कि आरोपी दीपक पिता कुरसो यादव का परिवार मृतक की पत्नी को टोनही बताकर कई सालों से प्रताड़ित करता आ रहा है. आरोपी के परिवार वाले लोगो को यह बताते थे कि मृतक की पत्नी के चलते उनके घरवाले बीमार पड़ जाते हैं.
बहरहाल मृतक के परिजनों की शिकायत पर बगीचा पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है । मृतक के शव का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है. पुलिस टीम मौके का मुआयना करने घटनास्थल डाही डांड पहुंच गयी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb




