पत्थर से कुचलकर किया ई-रिक्शा चालक का बेरहमी से कत्ल, स्कुल ग्राउण्ड में मिली क्षत विक्षत लाश, हत्या से इलाके में दहशत का माहौल

E-rickshaw driver brutally murdered by crushing him with a stone mutilated body found in school ground murder creates panic in the area

पत्थर से कुचलकर किया ई-रिक्शा चालक का बेरहमी से कत्ल, स्कुल ग्राउण्ड में मिली क्षत विक्षत लाश, हत्या से इलाके में दहशत का माहौल

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा से मंगलवार की सुबह जिले में फिर एक हत्या की घटना सामने आई है. जिसमें एक 37 साल के युवक के सर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक लिंगियाडीह निवासी दुर्गा नगर सब्जी मार्केट के पास रहने वाला सत्यनारायण यादव बिलासपुर में ई-रिक्शा चलाता था. जिसकी खून से लथपथ लाश सरकंडा थाना क्षेत्र के अमरैया चौक के पास के आत्मानंद स्कूल के भीतर मिली. 
डेड बॉडी के पास ही उसकी ई रिक्शा और एक गमछा मिला है. इस मामले में डॉग स्क्वायड की सहायता से आरोपी की तलाश की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अपने ई-रिक्शा में स्कूल परिसर तीन लोगो के साथ पहुंचा. जिसके बाद सुबह उसकी लाश मिली है. फिलहाल सरकंडा पुलिस द्वारा स्कूल के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जगहों के फुटेज की जांच की जा रही है.
शुरुआती जांच में पत्थर से वार कर हत्या की घटना को अंजाम देना पाया गया है. सरकंडा पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच मामले की जांच में जूट गई है.
इस निर्मम हत्या के बाद से सरकंडा क्षेत्र में दहशत फैल गई है. स्थानीय लोग डरे हुए हैं और उनमें गहरा आक्रोश है. वे जल्द से जल्द इस अपराध के जिम्मेदार व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. घटना के बाद लोग अपने परिवार और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. कुछ लोगों ने इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के उपायों को मजबूत करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb