स्वच्छ भारत मिशन में कार्यरत संविदा कर्मियों ने आश्वासन के बाद भी मानदेय नहीं बढ़ाये जाने से नाराज होकर दिया सामुहिक इस्तीफा

Contract workers working in Swachh Bharat Mission gave mass resignation angry over not increasing honorarium despite assurance

स्वच्छ भारत मिशन में कार्यरत संविदा कर्मियों ने आश्वासन के बाद भी मानदेय नहीं बढ़ाये जाने से नाराज होकर दिया सामुहिक इस्तीफा

बिलासपुर/घरघोड़ा : लगातार 14 सालों से स्वच्छ भारत मिशन में कार्यरत संविदा कर्मियों ने सरकार के आश्वासन के बाद भी मानदेय नहीं बढ़ाये जाने पर आख़िरकार  सामुहिक इस्तीफा दे दिया है.
स्वच्छ भारत मिशन के घरघोड़ा ब्लॉक समन्वयक लता उरांव ने बताया कि हम केंद्र सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत काम कर रहे हैं 14 साल से हमारा मानदेय नहीं बढ़ाया गया. वर्तमान सरकार ने संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन भी दिया था. लेकिन आज तक मानदेय नहीं बढ़ा. जिससे उपेक्षित होकर पूरे प्रदेश के एस बी एम के संविदा कर्मियों ने सरकार को अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया.
समन्वयक ने बताया कि इस्तीफा के बाद एस बी एम के सभी काम प्रभावित हो रहे हैं. जबकि आने वाले समय मे प्रदेश को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओ डी एफ घोषित किया जाना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb