तेज रफ्तार 2 बाइक में जोरदार टक्कर, कबड्डी देखकर घर लौट रहे 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत, हादसे में 2 की हालत नाजुक
2 high speed bikes collided 2 friends returning home after watching Kabaddi died on the spot 2 are in critical condition in the accident
महासमुंद : महासमुंद जिले में तेज रफ्तार 2 बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 युवक घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पटेल थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बागबाहरा रोड के ग्राम पचरी गांव के पास सोमवार साढ़े 11 बजे बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इनमें कुलहरिया निवासी कृष्णा दीवान उम्र 45 साल और रामाधर दीवान उम्र 48 साल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दोनों नरतोरा से कबड्डी खेल देख कर लौट रहे थे.
वहीं गबौद निवासी अन्य दो युवक इस हादसे में घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची. घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.
टीआई विनोद कश्यप ने बताया कि घायलों की पहचान सिर्फ गबौद निवासी के रुप में ही हुई है. घायलों का नाम अभी क्लियर नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



