जादू-टोना का खूनी खेल, अंधविश्वास में बेरहमी से हत्या, दो सगे भाईयों ने चाकू से सीने पर हमला कर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार

A bloody game of witchcraft, a brutal murder fueled by superstition, two brothers stabbed a villager to death in the chest, both accused brothers arrested.

जादू-टोना का खूनी खेल, अंधविश्वास में बेरहमी से हत्या, दो सगे भाईयों ने चाकू से सीने पर हमला कर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि दो सगे भाइयों ने मिलकर पहले चाकू से सीने पर हमला किया, फिर गला रेत दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल की दोपहर मंगलू मंडावी अपने घर के पास आम के पेड़ के नीचे बैठा था. इसी दौरान गांव के आयतु मड़कामी और सुखराम मड़कामी शराब के नशे में पहुंचे और उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया. विवाद इतना बढ़ा कि आयतु ने चाकू से मंगलू के सीने पर हमला कर दिया.
इसके बाद सुखराम ने चाकू छीनकर उसका गला रेत दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद दोनों आरोपित जंगल की तरफ भाग गए. लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर एक मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शक ने लिया खूनी रूप, गांव में फैली दहशत
घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों को लंबे समय से पीड़ित पर जादू-टोना करने का शक था. तनाव बढ़ता गया. और फिर एक दिन गुस्सा फूट पड़ा. चश्मदीदों के मुताबिक विवाद अचानक भड़का. एक भाई ने चाकू उठाया और सीधे सीने पर वार कर दिया. वार पर वार.... पीड़ित संभल भी नहीं पाया था कि दूसरे भाई ने गला रेत दिया. मौके पर ही मौत हो गई. गांव में चीख-पुकार मच गई. लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था. हवा में डर था. सन्नाटा भी.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लिया गया और पंचनामा कार्रवाई शुरू हुई. दोनों आरोपियों को जल्द ही हिरासत में ले लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t