छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों की अपहरण कर ले ली जान, भाजपा से जुड़ने का लगाया आरोप, लाश के पास मिले नक्सली पर्चे

In Bijapur Chhattisgarh Naxalites kidnapped two former sarpanches and took their lives accused them of joining BJP Naxalite pamphlets found near the dead body

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों की अपहरण कर ले ली जान, भाजपा से जुड़ने का लगाया आरोप, लाश के पास मिले नक्सली पर्चे

बीजापुर : बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों की निर्मम हत्या कर दी. दोनों हत्याएं अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों पूर्व सरपंच का पहले अपहरण किया गया उसके बाद उनकी हत्या की गई. दोनों शवों के पास नक्सलियों के अलग अलग एरिया कमेटी के पर्चे मिले हैं. जिससे आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पहले पूर्व सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव सड़क पर फेंक कर चले गए.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 नवंबर को नक्सलियों ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बिरयाभूमि गांव के रास्ते से पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण किया था. वहीं नैमेड थाना क्षेत्र के कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को नक्सलियों ने मुर्गा बाजार से अगवा किया था. इसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई.
नक्सलियों ने पूर्व सरपंच सुकलु फरसा के शव पर एक प्रेस नोट भी जारी किया है. जिसमें उन पर भाजपा पार्टी से जुड़ने का आरोप लगाया गया है. नोट में लिखा है कि तीन बार नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को पार्टी से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी. लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी. जिसके बाद चौथी बार नक्सलियों ने उन्हें मार डाला.
यह घटना नक्सलियों द्वारा अपनी विचारधारा के खिलाफ काम करने वालों को निशाना बनाने की ओर इशारा करती है. जो उनके लिए एक बड़ा खतरा मानी जाती है.
बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच मंगलवार को परिचित के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहा था, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने पूर्व सरपंच का अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद पूर्व सरपंच के परिजनों ने भैरमगढ़ थाने में खबर दी. पूर्व सरपंच की बेटी ने सोशल मीडिया के जरिए पिता को छोड़ने की भी अपील की थी.
वही नैमेड़ थाना इलाके में भी पूर्व सरपंच सुखराम अवलम का शव आज सुबह मिला. बताया गया कि बुधवार को सुखराम अवलम का अपहरण मुर्गा बाजार से किया गया था. जिसकी हत्या के बाद शव सड़क पर मिला. शव के पास गंगलूर एरिया कमेटी के पर्चे मिले हैं. फिलहाल दो पूर्व सरपंच की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
बीजापुर में दो पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि भूतपूर्व सरपंच सुखराम अवलम बीजापुर के शांति नगर में रहते थे. खेती काम से अपने गृह ग्राम कडेर गए थे वहां से लौटने के दौरान कैका गांव के पास पहुंचने पर रास्ते में दो अज्ञात व्यक्ति उन्हें जंगल में ले गए. बुधवार रात को इनकी हत्या कर दी. भैरमगढ़ के पूर्व सरपंच परसा सुकलू का भी शव मिला है. जांच की जा रही है.
नैमेड थाना क्षेत्र में लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI