3 महीने की मासूम को नर्स ने लगाई डबल डोज, बच्ची की मौत, मां का रो-रो कर बुरा हाल, परिजनों ने एसडीएम से लगाई इंसाफ की गुहार

The nurse gave a double dose to a 3 month old innocent, the child died, the mother was crying badly, the family appealed to the SDM for justice

3 महीने की मासूम को नर्स ने लगाई डबल डोज, बच्ची की मौत, मां का रो-रो कर बुरा हाल, परिजनों ने एसडीएम से लगाई इंसाफ की गुहार

भानुप्रतापपुर : छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही के चलते एक 3 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई. जिले के नेहरुनगर में मासूम को टीकाकरण के लिए ले जाया गया था. परिजनों का आरोप है कि यहां नर्स ने गलत टीका लगा दिया. जिसके बाद मासूम की जान चली गई. परिजनों ने इस मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर थाने और एसडीएम भानुप्रतापपुर के पास की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है.
परिजनों का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम को 3 महीने में लगने वाला टीका सही ढंग से लगाया गया. लेकिन उसके बाद 9 महीने में लगने वाला टीका भी गलती से उसी बच्चे को लगा दिया गया. इस दौरान परिजनों के सवाल करने पर नर्स ने यह कहकर टाल दिया कि “कुछ नहीं होता” इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे भानुप्रतापपुर के सरकारी अस्पताल में दिखाया गया. जहां उसे सिरप दे कर घर भेज दिया गया. हालांकि बच्चे की हालत और बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां मासूम ने दम तोड़ दिया.
बच्ची को दूसरी बार लगाए गए गलत टीके के कारण मासूम को गंभीर संक्रमण हुआ और उसकी मौत हो गई. वहीं, तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI