जमीन खरीदने और शॉपिंग मॉल में सामान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, बस्तर पुलिस ने फरार आरोपी को दुर्ग जिला से किया गिरफ्तार

Cheating of lakhs in the name of buying land and getting goods in shopping mall Bastar police arrested the absconding accused from Durg district

जमीन खरीदने और शॉपिंग मॉल में सामान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, बस्तर पुलिस ने फरार आरोपी को दुर्ग जिला से किया गिरफ्तार

जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के बस्तर थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी अरुण परिहार सहित कुछ और लोगों को दुर्ग जिला निवासी अनिल रावत द्वारा जमीन खरीदने के साथ ही शॉपिंग मॉल में सामान दिलाने के नाम पर ठगी कर लिया गया. प्रार्थी अरुण परिहार के रिपोर्ट पर बस्तर पुलिस ने आरोपी अनिल रावत को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है.
बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र में रहने वाले अरुण परिहार समेत कुछ लोगों को दुर्ग निवासी अनिल रावत ने जमीन खरीदने के साथ ही शॉपिंग मॉल में सामान दिलाने के नाम पर ठगी कर लिया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बस्तर निवासी अरुण परिहार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अनिल रावत 43 साल निवासी पुष्पक नगर अंबिका के सामने स्मृति नगर गली 2 दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग. के द्वारा अरुण परिहार को शॉपिंग मॉल से सामान दिलाने के नाम पर बैंक के जरिए कुल करीब 95 लाख रुपए लिया गया. जिसमे आरोपी के द्वारा अरुण परिहार को आधा पैसा लौटाया गया. और उससे जमीन खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपये और शॉपिंग मॉल से सामान दिलाने के नाम पर इसी साल 40 लाख 50 हजार रुपये अलग अलग दिनों में बैंक के जरिए लिया गया. आरोपी के द्वारा ना ही अरुण को बाकी पैसा लौटाया और ना ही उसे सामान दिया गया. जिसके बाद अरुण ने इस मामले की रिपोर्ट बस्तर थाना में दर्ज कराया.
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देश एवं एएसपी महेश्वर नाग मार्गदर्शन में आरोपी अनिल रावत के खिलाफ धारा दर्ज कर अधिकारियों के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी का लगातार पता तलाश की जा रही थी. आरोपी का ठिकाना पता चलने पर 14 नवंबर को जिला दुर्ग से गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI