धमतरी से पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ घूमने गया छात्र, जलप्रपात में डूबा नाबालिग, तलाश में जुटी गोताखोर की टीम, परिजन बेचैन
A student went for a picnic with friends from Dhamtari, a minor drowned in a waterfall, a team of divers is searching for him, family members are worried
जगदलपुर/दंतेवाड़ा : इंद्रावती नदी के सातधारा जलप्रपात में नहाने के दौरान नाबालिग डूब गया. नहाते-नहाते नाबालिग गहरे पानी में चला गया. नाबालिग धमतरी से दोस्तो के साथ घूमने पहुंचा था. दोस्तों की खबर के बाद पुलिस तलाश में जुटी है. शाम 6 बजे तक उसकी जानकारी नहीं मिल सकी. मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है.
धमतरी का रहने वाला यश कुमार नोहर उम्र 13 साल (धमतरी जिले के जोड़ातराई सिलौटी थाना अर्जुनी का निवासी) अपने 13 साथियों के साथ बारसूर पहुंचा था. गुरुवार की सुबह 7 बजे उसके साथी इंद्रावती नदी पर स्थित सातधारा जलप्रपात पर नहाने गए. सभी ने सातधारा जलप्रपात की तरफ जाने वाले गेट को खोला और जल प्रपात की तरफ चले गए. सभी मित्र पानी में उतरकर नहाने लगे. इसी दौरान यश गहरे पानी में चला गया और डूब गया.
हड़बड़ाए दोस्तो ने वहां से निकल कर पास सीआरपीएफ 195 वीं बटालियन में जानकारी दी. इसके बाद सीआरपीएफ के अफसरों ने पुलिस को खबर दी और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे.
बताया जा रहा है कि पानी का बहाव जलप्रपात में कम है लेकिन गहराई ज्यादा है. अभी गोताखोर तलाश में जुटे हैं. खबर मिलते हीर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



