डिप्टी कलेक्टर के औचक निरीक्षण में नशे में मिला टीचर, प्राचार्य समेत कई टीचर नदारद, 5 को कारण बताओ नोटिस जारी
During the surprise inspection of the Deputy Collector, a teacher was found drunk, many teachers including the principal were absent, show cause notices were issued to 5
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डिप्टी कलेक्टर निधि प्रधान ने स्कूलों और आश्रम शालाओं का औचक निरीक्षण किया। जिसमें शिक्षकों की गंभीर लापरवाही सामने आई. एक शिक्षक जहां स्कूल परिसर में नशे की हालत में पाया गया. वहीं कई अन्य बिना सूचना के नदारद मिले। इस पर कार्रवाई करते हुए 5 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है.
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर ने जो पाया, वह हैरान करने वाला था
बालक आश्रम, पाकेला: यहां सहायक शिक्षक अशोक ठाकुर 23 जुलाई को स्कूल परिसर में ही नशे की हालत में पाए गए. इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का घोर उल्लंघन मानते हुए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ माना गया है.
हाई स्कूल, कोर्रा: यहां के प्रभारी प्राचार्य बाबूलाल नाग 22 जुलाई को बिना किसी पूर्व सूचना या अवकाश आवेदन के स्कूल से गैरहाजिर पाए गए. जिससे स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुई.
एक ही आश्रम से प्रधान पाठक समेत तीन शिक्षक मिले नदारद
शासकीय कन्या आश्रम शाला, हिकमीरास में तो लापरवाही की हद ही पार हो गई. 14 जुलाई को हुए निरीक्षण में सहायक शिक्षक संगीता नाग और शिक्षक आर.के. बिसी बिना किसी सक्षम अनुमति के गैरहाजिर मिले. इसी आश्रम के प्रधान पाठक दिलीप सिंह ठाकुर 10 जुलाई से 14 जुलाई तक लगातार पांच दिनों तक स्कूल से गायब रहे. इन सभी पांच शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



