महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी संदीप को चंद घंटों में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A woman was raped and threatened with death. The police arrested the accused Sandeep within hours and sent him behind bars.
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले में सीपत पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह के निर्देश पर की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रार्थिया/पीडिता ने थाना सीपत में आरोपी संदीप सूर्यवंशी ग्राम मोहरा के द्वारा पीडिता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई.
इस रिपोर्ट पर थाना सीपत में धारा 64(2)(h), 351(3) bns के तहत जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की. आरोपी अपने घर से फरार था. मुखबिर खबर के आधार पर आरोपी संदीप सूर्यवंशी पिता लक्ष्मण प्रसाद सुर्यवंशी उम्र 26 साल ग्राम मोहरा कछरीपारा थाना सीपत बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
संदीप सूर्यवंशी पिता लक्ष्मण प्रसाद सुर्यवंशी उम्र 26 साल ग्राम मोहरा कछरीपारा थाना सीपत बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



