इंस्टाग्राम पर सुसाइड का लाइव VIDEO, BF से हुआ ब्रेकअप, 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्यार के लिए खत्म कर दी जिंदगी

Live video of suicide on Instagram, broke up with boyfriend, 19 year old girl committed suicide by hanging herself, ended her life for love

इंस्टाग्राम पर सुसाइड का लाइव VIDEO, BF से हुआ ब्रेकअप, 19 साल की युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्यार के लिए खत्म कर दी जिंदगी

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में युवती के सुसाइड का लाइव वीडियो सामने आया है. खुदकुशी से पहले युवती इंस्टाग्राम पर लाइव आई और पंखे से फांसी लगा ली. मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है.
घर के कमरे में एक 19 साल की युवती अंकुर नाथ ने फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस मोबाइल जब्त कर मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं परिजनों ने प्रेम प्रसंग की वजह से सुसाइड की आशंका जताई है.
युवती ने 29 दिसंबर को घर के कमरे में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की. सुसाइड से पहले अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम आईडी से लाइव किया था. इस घटना को 21 लोगों ने देखा. मृतका के माता-पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी का काम करते हैं. वह अपनी एक बहन के साथ यहां रहती थी. लाइव वीडियो को अन्य यूजर्स और गांव के लोगों ने देखा. जिसके बाद घर के सदस्यों को जानकारी दी. तब तक फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी.
परिजन युवती को उतारकर सीएचसी अस्पताल नवागढ़ लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना थाने में मिलने पर 30 दिसंबर को अस्पताल के मर्चुरी में रखे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई. इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. वहीं मृतक युवती के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया.
परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया. जिसमें पहली नजर में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. जिसकी वजह खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है. वहीं पुलिस हर पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है. अभी मोबाइल के सीडीआर निकाला जा रहा है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ग्रामीणों ने बताया कि युवती मोबाइल में अक्सर बिजी रहती थी. ऐसे में आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में जान दी है. फोन में ही किसी से लड़ाई हुई होगी. इसके साथ ही युवती रील्स बनाती थी. तो किसी के गलत कमेंट को लेकर भी सुसाइड की आशंका है. स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती के माता-पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी का काम करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ यहां रहती थी. उसके माता-पिता हैदराबाद से आ गए हैं. लड़की के माता पिता को लाइव वीडियो देखने वालों ने ही कॉल कर खबर दी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI