कॉलेज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला आदतन नशेड़ी का शव, इलाके में फैली सनसनी, शव पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
The body of a habitual drug addict was found under suspicious circumstances near the college, sensation spread in the area, injury marks on the body, police engaged in investigation
बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास मुरम खदान के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान गजेंद्र ठाकुर, निवासी अटल आवास मुरम खदान, के रूप में की गई है. पुलिस, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है.
प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने इस दिशा में बारीकी से जांच शुरु कर दी है. घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गजेंद्र ठाकुर नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में आसपास के लोगों से झगड़ा करता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने कई बार विवादों में शामिल होकर अपनी परेशानी को बढ़ाया था. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना भी किसी विवाद का परिणाम हो सकती है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से एकत्रित साक्ष्यों का फॉरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है. डॉग स्क्वायड की मदद से आस-पास के क्षेत्र की छानबीन की गई है. ताकि किसी भी सुराग का पता लगाया जा सके.
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद के चलते हत्या का प्रतीत हो रहा है. लेकिन पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



