राजधानी में एक दिन पहले नाबालिग बेटी की नाले में मिली लाश, दुसरे दिन मां की भी हत्या, आरोपी गिरफ्त से बाहर, पुलिस कर रही मामले की जांच

A day before, the body of a minor daughter was found in a drain in the capital, the next day the mother was also murdered, the accused is out of custody, police is investigating the case

राजधानी में एक दिन पहले नाबालिग बेटी की नाले में मिली लाश, दुसरे दिन मां की भी हत्या, आरोपी गिरफ्त से बाहर, पुलिस कर रही मामले की जांच

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मर्डर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. खमतराई इलाके में घर में महिला की लाश मिली है. महिला की पहचान धनेली निवासी अमीदा बेगम के रुप में हुई है.
अमीदा की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची. वहीं बुधवार को महिला की नाबालिग बेटी का शव नाले में मिला था.
दरअसल, खमतराई, धनेली नाला के पास एक नाली में बुधवार सुबह नौ बजे के करीब मृतक महिला की नाबालिग बेटी की लाश मिली थी. नाबालिग किसी अन्य जगह कत्ल कर लाश चलती गाड़ी से फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नाबालिग की मौत की वजह का पता चल पाएगा.
मृतक नाबालिग लड़की की पहचान धनेली निवासी अमीदा बेगम की बरती की रुप में हुई है.
हैरानी की बाद है कि आज ही नाबालिग की मां अमीदा बेगम का भी शव घर में मिला है. पुलिस घटना की एक्सीडेंट के साथ हत्या के एंगल से जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक आसपास के राहगीरों ने नाली में किशोरी की लाश देखी. इसके बाद उन लोगों ने घटना की खबर पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
बुधवार को मिली नाबालिग के लाश की हालत को देखते हुए पुलिस ने आशंका व्यक्त की है. घटना देर रात की हो सकती है. पुलिस के मुताबिक किशोरी की अगर कत्ल की गई है. तो घटना स्थल किसी दूसरी जगह का है. कत्ल करने के बाद बदमाश युवती को किसी गाड़ी में लाकर नाली में फेंककर भाग गए होंगे. नाले में फेंके जाने की वजह से भी कमर में चोट के निशान लगने की बात पुलिस कह रही है. पुलिस के मुताबिक किशोरी के साथ अब तक रेप जैसी घटना होने की पुष्टि नहीं हुई है. रेप की घटना हुई होगी. तो इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI