बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 17 से 25 अक्टूबर 2024 तक मेगा जॉब फेयर में 7 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Golden opportunity for the unemployed to get a job more than 7 thousand posts will be recruited in the Mega Job Fair from 17 to 25 October 2024

बेरोजगारों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 17 से 25 अक्टूबर 2024 तक मेगा जॉब फेयर में 7 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर में शिक्षित बेरोजगारों के लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन 17 अक्टूबर से होने जा रहा है. मेगा जॉब फेयर में सात हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएगी. इसके लिए 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. और 2 बजे तक युवाओं के पंजीयन किए जाएंगे. पंजीकृत बेरोजगारों के 17 अक्टूबर से कई स्थानों पर साक्षात्कार किए जाएंगे. यह मेगा जॉब फेयर का आयोजन 25 अक्टूबर तक किया जाएगा.
आवेदकों को पंजीयन के लिए बायोडाटा, आधार कार्ड, मार्कशीट, फोटो, पेनकार्ड और प्रमाण-पत्र की फोटोकॉपी के साथ हाजिर होना होगा. इसके अलावा क्यूआर कोड के जरिए भी पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सबसे ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड के 2500 पदों पर भर्तियां की जाएगी. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने युवाओं से मेगा ज़ॉब फेयर का लाभ लेने की अपील की है.
स्वास्थ्य समेत इन क्षेत्रों में होगी भर्ती
मेगा जॉब फेयर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे. नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग सुपरीटेंडेट, पैरा मेडिकल, कई टेक्निशियन, ड्रेसर और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. बैंकिग, फाइनेंस एवं मार्केटिंग, अकाउंटेंट, सहायक शाखा प्रबंधक, एटीएम, ऑपरेटर, समन्वयक, बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्यूटिव, सीएसए, कासा, कैश प्रोसिसिंग अब इसे और, सिटी कॅरियर, एडवाइजर, कम्प्यूटर, ऑपरेटर ग्राहक सेवा एसोसिएट, ट्रेनिंग एसोसिएशन, ग्राहक सहायता, डिलिवरी बॉय, जिला समन्वयक, ड्राइवर, महिला कॅरियर सलाहकार, सहायक, फील्ड बिक्री कार्यकारी, वित्तीय सलाहकार, एजेंट, कंज्यूमर मार्ट, शिक्षा, होटल एवं रेस्टोरेंट, विक्रेता, स्टोर मैनेजर, कैशियर, टीम लीडर, एमजीआर के पदों पर नौकरी दी जाएगी.
इसके अलावा एफएमसीजी, फ्लिपकार्ट ऑपरेटर, स्पोकन इंग्लिश शिक्षक, नृत्य शिक्षक, खेल शिक्षक, संगीत शिक्षक, कैप्टन, शेफ, वेटर, इलेक्ट्रीकल इंजीनियर, डिजिटल सह मार्केटिंग मैनेजर, जिम ट्रेनर महिला, जिम मैनेजर, फूड मैनेजर, उद्योग इलेक्ट्रीशियन, मार्केटिंग सह ऑफिस असिस्टेंट, वाहन चालक, पंप ऑपरेटर, हेल्पर, इलेक्ट्रीकल फीटर टें, एप्लिेकशन ऑपरेटर, सिक्यूरिटी सेक्टर, बैकिंग सेक्टर, बैंक आफिस, होटल मैनेजमेंट शिक्षण संस्थान, हाॅस्पिटल सेक्टर, सिक्युरिटी गार्ड (महिला/पुरुष), सुपरवाईजर, लेजर, आर्म गार्डस, सेल्स ऑफिसर, कस्टर सर्विस, मैनेजर, एजेंट, सर्वेयर, सेल्स पर्सन, प्रमोटर्स, सेल्स आफिसर, फिल्ड आफिसर, कस्टमर हैण्डलिंग, पर्चेसिंग मैनेजर, एक्सीक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट, प्रोग्रामर, जिया प्वाइंट मैनेजर, बिजनेस ट्रेनर, टेली फॉलर, पर्सनल सेकेट्री, वेटर मैनेजर, स्पोकन इंगलिश, डांस, स्पोर्ट्स, संगीत टीचर, सभी तरह के टेक्निशियन, नर्सिंग स्टॉफ, वार्ड बॉय, बैंक ऑफिस स्टॉफ, बैंक ऑफिस स्टॉक, इंजीनयर पदों पर भर्ती की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb