स्कूल में नशे की हालत में दिखे शिक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने किया कार्रवाई की मांग, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Teacher spotted intoxicated at school; video goes viral on social media; villagers demand action; questions raised regarding the Education Department's functioning.

स्कूल में नशे की हालत में दिखे शिक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने किया कार्रवाई की मांग, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षा विभाग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. बलौदा विकासखंड के नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर परसदा में पदस्थ शिक्षक ललित भारद्वाज के कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल में मौजूद रहने का दावा किया जा रहा है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने संबंधित शिक्षक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
दरअसल यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला संजय नगर परसदा का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक ललित भारद्वाज कथित रूप से नशे की हालत में नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल की व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बच्चों के भविष्य निर्माण का स्थान है. ऐसे में ड्यूटी के दौरान शिक्षक के कथित रूप से नशे में होने की शिकायत बेहद गंभीर है. ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने और स्कूल की व्यवस्था में सुधार की मांग की है.
गौर करने वाली बात यह भी है कि जिले में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो और शिकायतें सामने आती रही हैं. ऐसे में इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर शिक्षा विभाग की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो की जांच के बाद शिक्षा विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?