दीपावली के लिए झालर लगाने जा रहे चार युवकों के साथ हुआ हादसा, हाईटेंशन तार से टकराई लिफ्टर सीढ़ी, करंट लगने से 3 नाबालिग लड़कों की मौत, 1 घायल
An accident happened with four youths who were going to make fringe for Diwali lifter ladder collided with high tension wire 3 minor boys died due to electric shock 1 injured
मुंगेली : मुंगेली जिले में सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रुप से झुलस गया. उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पथरिया रोड पर लाइट झालर लगाने का काम कर रहे थे. इसके लिए लिफ्टर सीढ़ी लेकर पैदल जा रहे थे. बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है. अचानक सीढ़ी 11 केवीए बिजली लाइन के हाईटेंशन तार से टकरा गई. इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए. इससे झुलसने से मौके पर ही 3 की मौत हो गई.
इस हादसे में प्रियांशु यादव उम्र 15 साल सरगांव, अर्जुन यादव उम्र 15 साल हिंछापुरी और रामसाहू उम्र 16 साल हिर्री माइंस निवासी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चौथा युवक सरगांव निवासी शिवा पाड़े उम्र 20 साल गंभीर रुप से घायल हो गया.
पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने घटना की खबर पुलिस को दी. पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही शवों को पंचनामा के बाद पीएम के लिए अस्पताल भेजा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



