पूर्व छात्र नेता के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक का घेराव, पीजी छात्रों ने बताई समस्याएं, नियंत्रक ने कहा- समय सारिणी पर करेंगे विचार

Former student leader led the gherao of the Controller of Examinations, PG students told their problems, Controller said- will consider the timetable

पूर्व छात्र नेता के नेतृत्व में परीक्षा नियंत्रक का घेराव, पीजी छात्रों ने बताई समस्याएं, नियंत्रक ने कहा- समय सारिणी पर करेंगे विचार

बिलासपुर : युवा कांग्रेस नेता भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष अमितेश राय की अगुवाई में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं की परीक्षा तारीख में फेरबदल की मांग के साथ अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया. इस दौरान अमितेष राय ने कहा कि PG कक्षाओं के नियमित छात्रों के मुख्य परीक्षा के समय सारिणी में बदलाव जरुरी है. जारी समय सारिणी में काफी विसंगतियां हैं.
इसी बाच नेट की परीक्षा भी होना है. इसके अलावा विश्वविद्यालय से जारी समय सारिणी में दो परीक्षा के बीच मात्र एक एक दिन का ही समय दिया गाय है. जबकि इस बार कोर्स में नवीन पाठ्यक्रम को भी शामिल किया गया है. छात्रों की मांग है कि पीजी कक्षाओं की समय सारिणी में छात्र हित बदलाव किया जाए.
युवा कांग्रेस नेता अमितेष राय की अगुवाई में छात्रों ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया. परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन देकर पीजी कक्षाओं की परीक्षा समय सारिणी में बदलाव की माग की. अमितेष राय ने इस दौरान परीक्षा नियंत्रक को छात्रों की परेशानियों से अवगत कराया. विश्वविद्यालय से जारी समय सारिणी के बीच ही यूजीसी नेट की भी परीक्षा है. ज्यादातर छात्र परीक्षा मेैं शामिल होंगे. इसलिए भी समय सारिणी में बदलाव किया जाना जरुरी है.
अमितेष ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक ने हमारी मांग को गंभीरता से लिया है. उन्होने आश्वासन दिया है कि मामले में गंभीरता से ना केवल विचार किया जाएगा. छात्रों की मांग को यथासंभव पूरा भी किया जाएगा. सोमवार को विश्वविद्यालय से लिखित मे जानकारी से अवगत कराया जाएगा. घेराव के दौरान अमितेश राय के अलावा, पूनम तिवारी,अभिषेक कुर्रे, निखिल राय, विराज रजक, प्रियंका, सुमन, रामेश्वरी तनिशा पटेल आदि मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI