तेज बारिश में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप और धान से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 गंभीर, वाहन के नीचे दबे मिले शव
Tragic road accident amidst heavy rain: violent collision between a pickup truck and a truck laden with paddy; 6 people killed, 7 critically injured; bodies found trapped beneath the vehicle.
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. मरकाटोला घाट के पास डीजे से बंधी पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि ट्रक सड़क पर पलट गया. जबकि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई. जबकि 7 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे की खबर मिलते ही पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाटी के पास डीजे से बंधी एक पिकअप खड़ी थी. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे धान से भरे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 10 युवक सवार थे. दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार युवकों के साथ ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर में पिकअप का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ट्रक सड़क पर ही पलट गया. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
इस भीषण हादसे में दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान तीन और युवकों की मौत हो गई. इस तरह हादसे में मृतकों की तादाद बढ़कर 6 हो गई. वहीं 7 अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं. हादसे की खबर मिलते ही पुरुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. हादसे के बाद दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पड़े रहने से नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ. पुलिस ने घटनास्थल पर व्यवस्था संभाली और हादसे से संबंधित जानकारी जुटानी शुरू की.
एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था. हादसे में पांच युवकों की मौत हुई है. जबकि पांच युवक घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है. फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन हालात में हुई और टक्कर के समय दोनों वाहनों की हालत क्या थी. मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.
नेशनल हाईवे-30 पर स्थित मरकाटोला घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता बढ़ा रहे हैं. पिछले महीने अगस्त में इसी मार्ग पर मुंबई की बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी. रिद्धि उम्र 24 साल अपने बाइक ग्रुप के साथ बस्तर जाने के लिए निकली थीं. यात्रा के दौरान मरकाटोला घाटी के इसी मार्ग पर हुए हादसे में उन्होंने अपनी जान गंवा दी थी. एक महीने के भीतर इसीइलाके में एक और बड़ा हादसा होने से सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठ रहे हैं. मरकाटोला घाटी से होकर बड़ी तादाद में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. शुक्रवार को हुए हादसे में एक साथ पांच लोगों की मौत ने एक बार फिर इस मार्ग पर वाहन चालकों की सुरक्षा और हादसों की रोकथाम की जरूरत को सामने ला दिया है. पुलिस फिलहाल हादसे की विस्तृत जांच कर रही है. जांच के बाद हादसे के असल वजह की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



