बिजली गिरने से 6 स्कूली बच्चे और 2 ग्रामीण समेत 8 लोगों की मौत, एक घायल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
8 people including 6 school children and 2 villagers died due to lightning one injured assistance amount of Rs 4 lakh approved for the families of the deceased
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की जान चली गई. मृतकों में 6 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं. यह घटना सोमवार, 23 सितंबर 2024 को दोपहर 1:30 बजे के करीब सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब लोग खुले स्थान पर थे और अचानक आकाशीय बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. मरने वालों में 6 स्कूली बच्चे भी थे. जो दोपहर के समय स्कूल से लौट रहे थे. इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. और डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार निगरानी रख रहे हैं.
घटना की खबर के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिवारों को 4-4 लाख मुआवजा देने का एलान किया.
मामला सोमनी थाना के जोरातराई गांव का है. बताया जा रहा है की स्कूली बच्चे अर्धवर्षिक परीक्षा दिलाकर लौट रहे थे. तभी बारिश होने लगी. स्कूली बच्चे और कुछ ग्रामीण बारिश से बचने के लिए एक खंडहर में रुक गए. वही पर एक तेंदू का पेड़ भी था. तभी तेज चमक और गरज के साथ अचानक पेड़ पर बिजली गिरी. इसकी चपेट में आकर सभी लोग बुरी तरह झुलस गए. घटना की खबर मिलने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने 6 बच्चों और 2 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में 4 मनगटा और 2 जोरातराई के रहने वाले थे.
मृतकों और घायलों के नाम
रवि पटेल पुत्र कुमलेश पटेल, मनगटा
01 परस साहू पुत्र लूणकरण साहू, मनगटा
02 शशिकांत साहू पुत्र चंदू साहू, मनगटा
03 पीयूष साहू पुत्र फेरू साहू मनगटा
04 नितिन धनकर पुत्र दिनेश धनकर, जोरातराई
05 चुरामन देवांगन पुत्र बोधन देवांगन, बोरी जोरातराई
06 अनिल साहू पुत्र पीतांबर साहू, जोरातराई
07 रमेश नेताम निवासी जोरातराई घायल
बिजली से बचाव के उपाय
1. गरज-चमक के समय घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें
2. बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें
3. पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, क्योंकि वे बिजली आकर्षित कर सकते हैं
4. अगर आप खुले मैदान में हैं, तो जमीन पर झुक कर बैठें और अपने सिर को ढकें
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



