आपसी विवाद के दो अलग-अलग मामलों में बड़े भाई ने की छोटे को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

In two separate cases of mutual dispute, the elder brother killed the younger one, police arrested the accused

आपसी विवाद के दो अलग-अलग मामलों में बड़े भाई ने की छोटे को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़ : ग्राम तरकेला में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 मार्च 2025 को ग्राम तरकेला निवासी पंचराम महंत ने जूटमिल थाना में अपने छोटे बेटे निर्मल दास महंत उम्र 24 साल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई. बताया कि पंचराम के तीन बेटे निमाई उम्र 32 साल, सुशील उम्र 28 साल और निर्मल उम्र 24 साल हैं. निमाई शादीशुदा है. और सीतापुर में रहता है. जबकि सुशील और निर्मल अविवाहित थे. और पिता के साथ गांव में रहते थे.
पंचराम ने बताया कि होली के दिन दोनों बेटे सुशील और निर्मल रंग खेलकर घर आए और किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सुशील ने घर में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर निर्मल के सिर पर वार कर दिया. निर्मल जमीन पर गिर गया. लेकिन इसके बाद भी सुशील ने बेरहमी से डंडे से उस पर कई बार वार किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पंचराम के मुताबिक सुशील और निर्मल के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि यह निर्मल की जान ले बैठा.
कत्ल की खबर मिलते ही जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आरोपी सुशील दास महंत को पतासाजी कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक और आरक्षक सुशील यादव की अहम भूमिका रही. पुलिस ने घटना के बारे में आगे की जांच जारी रखी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

दुसरा मामला

बालोद : गुंडरदेही थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा कि जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया है. यह मामला खप्पड़वाड़ा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राजकुमार मानिकपुरी उम्र 42 साल बताया जा रहा है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामला दर्ज कर हत्यारे भाई विष्णु राम मानिकपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में महज 10 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा था. इसे लेकर हमेशा विवाद होता था और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी बड़े भाई विषणु राम मानिकपुरी ने अपने छोटे भाई राजकुमार मानिकपुरी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI