फिल्मी अंदाज में यात्री बस को किया हाईजैक, यात्रियों से लूटपाट, नकाबपोश लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, शक के घेरे में ड्राइवर-कंडक्टर

Passenger bus hijacked in film style, passengers looted, masked robbers committed the crime, accused absconding, driver-conductor under suspicion

फिल्मी अंदाज में यात्री बस को किया हाईजैक, यात्रियों से लूटपाट, नकाबपोश लूटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, शक के घेरे में ड्राइवर-कंडक्टर

राजनांदगांव : नागपुर से रायपुर आ रही जागीरदार ट्रैवल्स की एक बस में सोमवार रात लूट की वारदात हुई. छह से सात बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर यात्रियों से नगद और यूपीआई के जरिए जबरन पैसे लूट लिए. इस घटना के बाद जब बस राजनांदगांव पहुंची और एसपी ऑफिस के पास से गुजरी. तो आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से मजदूर काम के सिलसिले में हैदराबाद गए हुए थे. जो मतदान के लिए अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान उन्होंने नागपुर पहुंचकर नागपुर से रायपुर तक के लिए जागीरदार ट्रैवल्स की बस नंबर MH47 Y 27 94 में सवार हुए. नागपुर के बसस्टैड के पास 6-7 लोग बस में चढ़े. जिन्होंने रुमाल से अपना मुहं धक रखा.
बस में चढे़ इन लूटेरों ने चाकू की नोक पर यात्रियों से लूटपाट करते हुए उनसे रुपए छीन लिए वहीं कुछ यात्रियों से ऑनलाइन रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद लुटेरे बस से उतर गए.
वहीं बस महाराष्ट्र के देवरी के पास पहुंचने पर बस का कंडक्टर बस से पेट दर्द होने की बात कहकर उतर गया और बस मैं नहीं चढ़ा. इसके बाद यात्रियों को शक हुआ कि इन लुटेरे से बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मिलीभगत है. लोगों ने छत्तीसगढ़ पहुंचते ही राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बोर्ड देखते ही बस को रुकवाया और ड्राइवर की पिटाई भी कर दी.
पीड़ित यात्रियों का कहना है कि लूटपाट के दौरान बस ड्राइवर ने किसी भी तरह का विरोध नहीं किया. जिससे उसकी संलिप्तता को लेकर शक पैदा हो गया है. यात्रियों ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने बदमाशों की मदद की और वारदात के बाद पुलिस को खबर देने में भी आनाकानी करता रहा.
यात्रियों के हंगामे के बाद पुलिस ने फौरन बस को रोका और यात्रियों के बयान दर्ज किया. अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और बस ड्राइवर समेत संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरु कर दिया है.
इस लूट की घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि सड़क मार्ग से सफर करना अब सुरक्षित नहीं रह गया है. इस घटना ने बस ऑपरेटरों और पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिया है कि आखिरकार कैसे बदमाशों ने बस में घुसकर इतनी बड़ी लूट को अंजाम दिया.
बस यात्रियों का कहना है कि लुटेरों ने बस को भीतर से बंद कर दिया था और किसी को भी उतरने नहीं दिया. वहीं सभी से नगदी रकम की लूट कर ली. करीब 35 सीटर की इस लगझरी बस में करीब 40 यात्री सवार थे. बस में 25-26 यात्रियों से लूटपाट की गई है. इस मामले में राजनांदगांव कोतवाली टीआई रामेंद्र सिंह का कहना है कि बस के यात्रियों से पूछताछ की गई है. वहीं मामले की रिपोर्ट यात्री बिलासपुर थाने में कराएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI