दिनदहाड़े स्कूल के सामने युवक की निर्मम हत्या, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Brutal murder of a young man in broad daylight in front of the school his friend killed him sensation spread in the area police is searching for the accused

दिनदहाड़े स्कूल के सामने युवक की निर्मम हत्या, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले से कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के सामने एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि बुधवार को दोपहर के समय मृतक मृतक सोनू पटेल, निवासी गली नंबर 1, शांति नगर और एक युवक बाइक से एमएलबी स्कूल की तरफ जा रहे थे. तभी दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बहस हुई और पीछे से युवक ने हमला कर दिया बचाव में बाइक छोड़कर युवक एमएलबी स्कूल रोड की तरफ भागा. वही युवक की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई.
खबर पर घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले में मार्ग कायम कर आरोपी की तलाश कर रही है. अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है. जल्द ही मामले में खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb