दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, SDRF ने एक घंटे के प्रयास के बाद निकाला शव, गांव में शोक का माहौल

A young man who went for a walk with his friends died after drowning in the river, SDRF took out the body after an hour of effort, an atmosphere of mourning in the village

दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, SDRF ने एक घंटे के प्रयास के बाद निकाला शव, गांव में शोक का माहौल

दुर्ग : दुर्ग जिले के ग्राम सिरसा थाना क्षेत्र पुलगांव चौकी जेवरा सिरसा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. शिवनाथ नदी में नहाने उतरे एक युवक की डूबने से मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ (SDRF) दुर्ग की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और रेस्क्यू अभियान शुरु किया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक साहिल देशमुख पिता सतीश देशमुख उम्र 22 साल निवासी  ग्राम समोदा थाना पुलगांव, चौकी जेवरा सिरसा, जिला दुर्ग अपने दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी के किनारे पहुंचा था और नहाने के लिए नदी में उतरा. इसी दौरान वह तेज धारा में बहकर गहरे पानी में चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की. लेकिन नाकाम रहे.
इसके बाद स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम दुर्ग को घटना की जानकारी दी. खबर मिलने पर जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा. SDRF दुर्ग की टीम के जवान इंद्रपाल यादव ने डीप डाइविंग तकनीक का उपयोग करते हुए नदी में गहराई तक जाकर युवक की खोजबीन शुरु की. करीब एक घंटे के अथक मेहनत के बाद साहिल का शव नदी से बाहर निकाला गया.
पुलिस ने SDRF टीम से शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और आगे की कानूनी प्रक्रिया कर रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक तैरना नहीं जानता था और नदी का पानी इस समय ज्यादा गहरा और तेज बहाव वाला है. जिससे हादसा हुआ.
साहिल देशमुख की असमय मौत से पूरे ग्राम समोदा और जेवरा सिरसा इलाके में शोक की लहर है. परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोग इस हादसे को बेहद दर्दनाक बताते हुए युवाओं से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, SDRF और पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील किया कि वे मानसून के दौरान नदी-तालाब के किनारे जाने से बचें और अपनी जान को खतरे में न डालें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB