नौकरी के नाम पर युवतियों से 46-46 हजार की ठगी, पैसे लेकर न तो नौकरी दी ना ही अपॉइंटमेंट लेटर, ब्रांच मैनेजर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
Young women were duped of ₹46,000 each in the name of jobs, receiving no money, no appointment letters, and three others, including the branch manager, were arrested.
दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवतियों से लाखों की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी बोरसी स्थित कदम प्लाजा में एक प्राइवेट कंपनी का फर्जी दफ्तर खोलकर युवतियों को अपना निशाना बनाते थे. यह मामला पद्मनाभपुर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि घर की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से वह नौकरी की तलाश में थी. इसी दौरान अप्रैल महीने में उसे अपनी सहेली से पता चला कि बोरसी के कदम प्लाजा में ‘गुडवे इंडियन फैशन प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी में भर्तियां हो रही हैं.
जब पीड़िता और उसकी सहेलियां 9 अप्रैल को कंपनी के दफ्तर पहुंचीं. तो वहां उनकी मुलाकात ब्रांच मैनेजर सत्यम पटेल, साहिल कश्यप और रामभरोसा साहू से हुई. आरोपियों ने पहले ट्रेनिंग और रजिस्ट्रेशन के नाम पर सभी युवतियों से तीन-तीन हजार रुपये लिया. इसके बाद कंपनी की ड्रेस, आईडी कार्ड और इंश्योरेंस के नाम पर हर किसी से 46-46 हजार रुपये और जमा करा लिया.
पैसे देने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो युवतियों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया. जांच के दौरान पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी
रामभरोसा साहू उम्र 22 साल निवासी जिला कवर्धा (छ.ग.)
सत्यम पटेल उम्र 23 साल निवासी जिला जबलपुर (म.प्र.)
साहिल कश्यप उम्र 25 साल निवासी ग्राम सेलर, बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



