फिर चाकूबाजों ने वारदात को दिया अंजाम, युवक पर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, हिरासत में दो आरोपी

Then the knifemen carried out the crime miscreants attacked the young man with a knife he died during treatment two accused in custody

फिर चाकूबाजों ने वारदात को दिया अंजाम, युवक पर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, हिरासत में दो आरोपी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में अपराधों के मामलों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है. आए दिन चाकूबाजी, लूटपाट, चोरी और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है. वहीं एक बार फिर दुर्ग जिले से चाकूबाजी का मामला सामने आ रहा है. जिसमे एक युवक की मौत हो गई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे भिलाई राम नगर का रहने वाला युवक अपनी बाइक से घूमने के लिए जा रहा था. तभी  तालाब के पास कुछ युवकों से मृतक की बहस हो गई.
युवक पर युवकों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया. युवक को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक का नाम रोहित सिंह जामुल निवासी बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि भिलाई राम नगर का रहने वाला युवक अपनी बाइक से घूमने के लिए जा रहा था. तभी युवक की कुछ युवकों से बहस हो गई. इसी दौरान एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाला और युवक के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वहीं आरोपी चाकू मारने के बाद फौरन मौके से फरार हो गए.
पड़ोस के लोगों ने वारदात को देखा और फौरन डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत बहुत नाजुक थी. इलाज के दौरान मौत हो गई.
छावनी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई. दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI