लिफ्ट में घुसते ही तीसरी मंजिल से ग्राउंड-फ्लोर पर गिरा, इलाज के दौरान युवक की मौत, व्यवसायिक परिसर में 4 महीने में दूसरी घटना

As soon as he entered the lift, he fell from the third floor to the ground floor, the young man died during treatment, this is the second incident in 4 months in a commercial complex

लिफ्ट में घुसते ही तीसरी मंजिल से ग्राउंड-फ्लोर पर गिरा, इलाज के दौरान युवक की मौत, व्यवसायिक परिसर में 4 महीने में दूसरी घटना

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सटे भिलाई शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं. यहां चन्द्रा-मौर्या टाकीज के पास स्थित चौहान स्टेट में मंगलवार की सुबह एक युवक की लिफ्ट में तीसरे फ्लोर से गिरने से मौत हो गई. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक  29 अप्रैल मंगलवार सुबह 5 बजे 3rd फ्लोर में लिफ्ट का दरवाजा खुला था. लेकिन लिफ्ट नीचे थी. राजा बांदे उम्र 40 साल निवासी डुंडेरा उतई यह देख नहीं पाया और सीधे लिफ्ट के अंदर घुसा और गिर गया.
खबर मिलने के बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला. जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था. तब उसने आंख खोलकर देखा भी था. हादसे के बाद करीब 1 घंटे तक वह जिंदा था. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बता दें कि चौहान स्टेट में 4 महीने में ये दूसरी घटना है. इसी लिफ्ट से गिरकर एक नारियल पानी बेचने वाले की भी मौत हो गई थी. मृतक के परिजनों ने प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं कि लिफ्ट का दरवाजा आखिर कैसे खुला रह गया था.
चौहान स्टेट के गार्ड ने कहा कि युवक चौहान स्टेट के किसी भी व्यवसायिक परिसर में काम नहीं करता है. वो अचानक ही सुबह ऊपर दिखा. इससे पहले की वो उसे बाहर जाने के लिए बोलता उसने लिफ्ट का बंद गेट खोला और कू गया. जिस समय युवक कूदा लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर थी, इसलिए युवक सीधे लिफ्ट के ऊपर ही गिरा और उसे काफी गंभीर चोटें आई. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ लापरवाही की जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसे जांचा जा रहा है
चार महीने पहले हुई थी एक युवक की मौत
चन्द्रा-मौर्या चौक स्थित चौहान इस्टेट की लिफ्ट में हुई ये दूसरी दुर्घटना है. चार महीने पहले यहां चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत हुई थी. मृतक की पहचान विनय गुप्ता उम्र 32 साल निवासी कर्मा स्कूल के पीछे वार्ड-17 सुपेला के रुप में हुई थी. युवक आकाशगंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था. सुपेला पुलिस ने इस पर भी मामला दर्ज किया था. बाद में हादसा बताकर फाइल को बंद कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB