चाचा ही निकला दरिंदा, दुष्कर्म की वजह से कन्या भोज के लिए गई छह साल की मासूम बच्ची को आया अटैक, डीएनए रिपोर्ट मैच

Uncle turned out to be a beast, a six year old innocent girl who had gone for Kanya Bhojan suffered a heart attack due to rape, DNA report matched

चाचा ही निकला दरिंदा, दुष्कर्म की वजह से कन्या भोज के लिए गई छह साल की मासूम बच्ची को आया अटैक, डीएनए रिपोर्ट मैच

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के भिलाई में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पीड़िता के चाचा ने ही मासूम से हैवानियत की थी. दुष्कर्म की वजह से बच्ची को अटैक आया था. बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. आरोपी के डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. रिपोर्ट में बच्ची के सैंपल से आरोपी का डीएनए मैच हो गया है.
बता दें कि इस केस में आरोपी को सजा दिलाने के लिए स्थानीय वकील के साथ सुप्रीम कोर्ट के 5 वकील केस लड़ेंगे. दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ ने आरोपी के केस की पैरवी करने से इंकार करते हुए आरोपी का पक्ष अदालत में नहीं रखने की शपथ ली है. दुर्ग अधिवक्ता संघ ने एक मत होकर आरोपी को किसी भी तरह की कानूनी मदद नहीं देने का फैसला लिया है.
दरअसल, 6 साल की बच्ची रविवार 6 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे कन्या भोज के लिए पास में ही अपनी बुआ दादी के घर गई थी. सुबह 10 बजे तक वो दिखाई दी. फिर अचानक गायब हो गई. परिजनों ने देर शाम तक तलाश किया. लेकिन बच्ची नहीं मिली. पुलिस को खबर दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को खोजना शुरु किया. इसी दौरान मोहल्ले के किसी ने जानकारी दी कि बच्ची का शव एक कार के अंदर है. बच्ची के चेहरे, गले और पूरे शरीर पर चोट के निशान थे.
इधर, जैसे ही इस घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुये संदिग्ध के घर और कार में तोड़फोड कर आग लगा दिया. रात भर इलाके में तनाव रहा. पुलिस ने लोगों के गुस्से को देखते हुये पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया.
लोगों में आक्रोश और शहर का माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने भी जांच में तेजी दिखाई. मामले में तीन संदेहियों को पकड़ा गया. इनमें मासूम का चाचा भी था. पुलिस को शक था कि आख़री बार बच्ची इसी के साथ थी। पुलिस ने संदेही चाचा से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुबह बच्ची उनके घर आई थी. इसी बीच घर पर कोई नहीं था. आरोपी ने बच्ची को अपने साथ घर की छत पर बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया. पकड़े जाने के डर से बच्ची की हत्या कर उसके शव को घर के बाहर खड़ी गाड़ी के अंदर रख दिया था.
इस केस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जांच टीम का गठन किया. कांग्रेस की पांच सदस्यीय जांच टीम परिवार वालों के घर पंहुची और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. विधायक संगीता सिन्हा ने आरोप लगाया कि परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर पूछताछ की गई. उन्होंने कहा “जिस परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए. उसे पीटा गया. उनके शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
विधायक संगीता सिन्हा ने यह भी कहा कि यह घटना नशे की वजह से हुई है और सरकार शराब को बढ़ावा देने में लगी हुई है. जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं. कांग्रेस की इस टीम में संगीता सिन्हा के साथ राजनांदगांव की पूर्व महापौर हेमा देशमुख, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर,और गया पटेल शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB