इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप के नाम पर 40 लाख की ठगी, पुलिस ने शातिर आरोपी तुषार गोयल को किया गिरफ्तार, जेवरात और दोपहिया वाहन बरामद

40 lakh rupees fraud in the name of Instagram friendship, police arrested the vicious accused Tushar Goyal, recovered jewelry and two-wheeler

इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप के नाम पर 40 लाख की ठगी, पुलिस ने शातिर आरोपी तुषार गोयल को किया गिरफ्तार, जेवरात और दोपहिया वाहन बरामद

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर एक युवक ने उसके परिवार को झांसे में लिया और करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर डाली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी तादाद में जेवर और वाहन जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नंदिनी रोड, भिलाई निवासी प्रार्थी ने छावनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तुषार गोयल उम्र 21 साल निवासी शिक्षक नगर, दुर्ग, ने उसकी बेटी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और धीरे-धीरे परिवार का भरोसा जीत लिया. इसके बाद आरोपी ने सोने-चांदी के गहनों और बैंक डिपॉजिट की जानकारी निकालकर धोखाधड़ी की.
आरोपी ने परिवार से करीब 18 लाख रुपये के जेवर हड़पे. 26 लाख रुपये की बैंक फिक्स डिपॉजिट राशि निकलवा ली. प्रार्थी और उसकी पुत्री के नाम पर चार दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी फायनेंस करा लिया.
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह ऐशो-आराम की जिंदगी जीना चाहता था. अमीरों की तरह रहना, महंगे सामान खरीदना और घूमना-फिरना उसकी चाहत थी. इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उसने युवती को अपने जाल में फंसाकर बड़ी ठगी की.
आरोपी ने खुद को कपड़े का व्यापारी बताया और कहा कि वह कारोबार को आगे बढ़ाना चाहता है. लेकिन उसे पैसों की जरुरत है. भरोसे में आकर युवती ने आरोपी को अपने घर के गहने दे दिए. युवती ने आरोपी को करीब 165 ग्राम सोने के गहने सौंपे. इनमें 2 हार, 2 चेन, 3 जेंट्स रिंग, 4 चूड़ियां, 3 लेडीज रिंग, मंगलसूत्र, झुमके, टॉप्स, हीरे का पेंडेंट और नाक की नथ शामिल थी. इनकी कुल कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई गई. आरोपी ने ये गहने गिरवी रखकर रकम हड़प ली.
और उसकी फिक्स्ड डिपॉजिट से करीब 26 लाख रुपए निकलवा लिया. इतना ही नहीं, लड़की और उसके पिता के नाम पर फाइनेंसिंग करवाकर चार दोपहिया वाहन खरीद लिया. जिनकी कीमत करीव 5 लाख रुपए थी. आरोपी ने दूसरों से भी कार दिलाने के नाम पर करीब 6.60 लाख रुपए ठग लिए. इस तरह कुल मिलाकर ठगी की रकम लगभग 40 लाख रुपए तक पहुंच गई.
पुलिस ने धारा 420 और 318 (4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया. जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार किराए का मकान बदल-बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था. लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. उसकी निशानदेही पर 165 ग्राम वजनी सोने-चांदी के जेवर, चारों दोपहिया वाहन और अन्य सामान कुल 23 लाख रुपये मूल्य का जब्त किया गया. दुर्ग पुलिस ने आरोपी तुषार गोयल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.
इस मामले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अनजाने लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक हो सकती है. पुलिस ने आमजन से अपील किया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं और अपने कीमती गहने, दस्तावेज़ या पैसे बिना पूरी जांच-परख के किसी को न सौंपें.
आरोपी
तुषार गोयल पिता गौरव गोयल उम्र 21 साल निवासी शिक्षक नगर, दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t