जवारा पूजा कार्यक्रम से परिवार के साथ घर लौट रही बच्ची को ट्रेलर ने कुचला, हादसे में मासूम की मौत से परिवार में पसरा मातम

A girl returning home with her family from Jawara Puja program was crushed by a trailer, the family is in mourning due to the death of the innocent in the accident

जवारा पूजा कार्यक्रम से परिवार के साथ घर लौट रही बच्ची को ट्रेलर ने कुचला, हादसे में मासूम की मौत से परिवार में पसरा मातम

दुर्ग : पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत एक सड़क हादसे में 12 साल की किशोरी की जान चली गई. वो अपने चाचा के साथ बाइक में अपने घर जा रही थी. रास्ते में अचानक ब्रेकर में बाइक उछली और वो नीचे गिर गई. तभी पीछे से एक ट्रेलर आ गया और बच्ची को रौंदता हुआ निकल गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पायल पटेल उम्र 12 साल निवासी डुंडेरा के दादा और चाचा डंडेरा से कुछ दूर पगबंदी गांव में रहते हैं. उनके घर में जवारा पूजा का कार्यक्रम था. उसे देखने के लिए पायल अपने चाचा सोमलाल पटेल के साथ उनके घर गई थी. वहां से मंगलवार शाम को चाचा के साथ बाइक में घर आ रही थी. रास्ते में डुंडेरा चौक के पास अचानक ब्रेकर में बाइक उछली और वो नीचे गिर गई. तभी पीछे से एक ट्रेलर आ गया और बच्ची को रौंदता हुआ निकल गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB