हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, दुसरे दिन पुलिस को चकमा देकर थाने से भागा अंतर्राज्यीय तस्कर, पुलिसिया निगरानी व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

Arrested on charges of heroin smuggling, interstate smuggler escaped from the police station on the second day by dodging the police, questions are being raised on police surveillance system

हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, दुसरे दिन पुलिस को चकमा देकर थाने से भागा अंतर्राज्यीय तस्कर, पुलिसिया निगरानी व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां हेरोइन चिट्टा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर अमृतपाल सिंह थाने से फरार हो गया. आरोपी पंजाब का रहने वाला है और उसके साथ धर्मेंद्र सिंह नामक दूसरा तस्कर भी गिरफ्तार हुआ था. मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है.
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 12.69 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की थी. पूछताछ के दौरान आरोपी अमृतपाल ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाबी हासिल कर ली. फरार तस्कर की तलाश में पुलिस जुट गई है. इस घटना ने पुलिसिया निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB