चोरी के शक ने साप्ताहिक बाजार में मचाया बवाल, भीड़ ने दो महिलाओं को घेरकर जमकर पीटा, वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल
Suspicion of theft sparks chaos at a weekly market; a mob surrounds and brutally beats two women, while a viral video exposes the state of the system.
सूरजपुर : सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा स्थित साप्ताहिक बाजार में चोरी के शक में दो महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. महिलाओं पर मोबाइल फोन और हजारों रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक साप्ताहिक बाजार में मौजूद कुछ लोगों ने दोनों महिलाओं पर मोबाइल और नकदी चोरी करने का शक जताया. इसके बाद देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई. भीड़ ने दोनों महिलाओं को घेरकर उनसे पूछताछ की और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. फुटेज में बाजार के बीच लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है. इसी भीड़ के बीच दोनों महिलाओं से पूछताछ और मारपीट होती नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे है.
बड़कापारा के साप्ताहिक बाजार में हुई इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने को लेकर चिंता बढ़ा दी है. मामले को लेकर पुलिस की तरफ से आगे क्या कार्रवाई की जाती है. इस पर नजर बनी हुई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



