किसानों के हिस्से का बैंक अफसरों ने हड़प लिया 10 करोड़, ब्रांच मैनेजर और आधा दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Bank officials usurped Rs 10 crores of farmers' share, FIR lodged against branch manager and half a dozen employees

किसानों के हिस्से का बैंक अफसरों ने हड़प लिया 10 करोड़, ब्रांच मैनेजर और आधा दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायगढ़ : रायगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की समितियों में फर्जीवाड़ा सामने आया है. राज्य सहकारी बैंक अपेक्स बैंक बरमकेला में 10 करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया है. 18 सदस्यीय जांच टीम की जांच में मामला प्रमाणित मिलने पर शाखा प्रबंधक सहित आधा दर्जन लोगों पर जुर्म दर्ज करवाया गया है. मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है.
खरीफ फसल से पहले किसानों को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की समितियों द्वारा कृषि कार्य के लिए नगद के अलावा खाद दिया जाता है. कर्ज की इस रकम को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद भुगतान के समय समितियों द्वारा वसूल किया जाता है. इस सिस्टम को फेल करते हुए रायगढ़ जिले की आधा दर्जन से ज्यादा समितियों के अधिकारी व कर्मचारियों ने 10 करोड़ गबन कर दिया.
जांच में यह बात सामने आने पर एक ब्रांच मैनेजर और आधा दर्जन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर कराया गया है.
अपेक्स बैंक के द्वारा हर साल धान खरीदी केंद्रों को लोन के लिए एक रकम दी जाती है. जिससे समिति प्रबंधक और ऑपरेटर किसानों को लोन बांटने का काम करते हैं. यह लोन नगद के अलावा खाद और बीज के रुप में बांटी जाती है. फसल बिक्री के बाद यह रकम समितियों द्वारा बैंक को लौटानी भी होती है. लेकिन समितियों को लोन दिए गए इसी रकम की वापसी में रायगढ़ और सारंगढ़ जिले में धांधली सामने आई. अपेक्स बैंक की मनमानी और उनके ऊपर कार्यवाही नहीं होने से यह धांधली बढ़ती गई.
धांधली के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित मुख्यालय नवा रायपुर के आदेश के अनुसार शाखा बरमकेला में हुए गबन के संबंध में जांच दल गठित किया गया. रायगढ़ जिले के सात और सारंगढ़ जिले के 9 ब्लाकों में इसकी जांच हुई. अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 के बीच बैंक लेनदेन के बारे में जांच की गई.
जांच में पाया गया कि 1 अप्रैल 2024 से 6 नवंबर 2024 तक समिति बड़े नवापारा, बरमकेला, बोंदा, दुलोपाली, लेंद्रा, लोधियां, लुकापारा, साल्हेओना, सरिया, तौसिर, देवगांव, गोबरसिंघा, कालाखुटा, कंठीपाला, करनपाली, कुम्हारी एवं पचधारा, केसीसी बिग, केसीसी स्मॉल खातों के नामे कर कुल 887 किसानों के डीएमआर कैश, काईड़ खातों को निरंक किया गया. जिसके चलते बैंक को 9 करोड़ 91 लाख बीस हजार 877 रुपए का नुकसान हुआ.
गठित जांच टीम में रायगढ़ में आरके आयाम, पुसौर में जीपी गुप्ता, खरसिया में रश्मि लाल, घरघोड़ा में राजश्री उपाध्याय, धर्मजयगढ़ में आरके मेहर, तमनार में एसके कंवर, लैलूंगा में सुशीन सूर्यवंशी, बरमकेला में केआर देवांगन, सारंगढ़ में आरपी कुर्रे शामिल थे.
इन अधिकारियों को जांच में सहायता के लिए एक-एक सहायक भी प्रदान किया गया था. अभी सिर्फ बरमकेला में जांच पूरी हुई है और धांधली पाए जाने पर एफआईआर हुई है. अन्य ब्लॉकों की भी जांच पूरी होने के बाद कार्यवाही हो सकती है. शाखा प्रबंधक अरविंद शुक्ला पिता एसके शुक्ला उम्र 56 साल निवासी राधा स्वामी नगर रायपुर के द्वारा बरमकेला अपेक्स बैंक के तत्कालीन प्रबंधक समेत 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.

इन्हें किया गया निलंबित
बैंक मुख्यालय द्वारा कराए गए प्रारम्भिक जांच रिपोर्ट 7.11.2024 के आधार पर गबन में शामिल शाखा प्रबंधकडी.आर.बाघमारे, लेखा अधिकारी मीनाक्षी मांझी और लिपिक आशीष पटेल को अपेक्स बैंक मुख्यालय द्वारा 8.11.2024 को सस्पेंड किया गया था. साथ ही विभागीय जांच बिठाया गया. उक्त बैंक कर्मियों द्वारा अपने निजि बैंक आईडी/पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए समिति और बैंक के राशि का सुनियोजित तरीके से अन्य 5 आउटसोर्सिंग स्टाफ के साथ मिलकर धोखाघड़ी किया गया.
इसके अलावा प्रारम्भिक जांच में शामिल शाखा बरमकेला में आउटसोर्सिंग 5 कर्मी- कम्यूटर आपरेटर लिकेश कुमार बैरागी, कम्प्यूटर आपरेटर रमाकांत श्रीवास, डंडा गार्ड अरुण चंद्राकर, डंडा गार्ड खीरदास महंत तथा डंडा गार्ड बालकृष्ण कर्ष को सेवा से बर्खास्त किया गया. पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया. उपरोक्त संलिप्त 8 बैंक कर्मियों द्वारा बैंक की रकम खुद, परिजनों और अन्य के खातो में ट्रांसफर कर और फर्जी वाउचर व बिना वाउचर से कुल 9.91 करोड़ का गबन किया गया.
बैंक मुख्यालय द्वारा बरमकेला में हुए गबन मामलों की डिटेल जांच के लिए जांच दल का गठन किया गया. जांच दल द्वारा 1 अप्रेल 2024 से नवंबर 2024 के बीच किये गए संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच के बाद पेश जांच रिपोर्ट 24.03.2025 में गबन की रकम करीब 9.91 करोड़ संभावित पाई गई. उक्त मामले की पुलिस जांच के लिए थाना बरमकेला में 4.05.2025 को एफआईआर दर्ज किया गया.
बरमकेला शाखा में शामिल बैंक कर्मियों द्वारा गबन की गई रकम की वसूली के लिए बैंक प्रबंधन की तरफ से अदालत में धारा 64 के अंतर्गत वाद दायर कर सख्त कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB