नवजात को सड़क किनारे फेंककर अज्ञात फरार, इधर दुर्ग से निकली ट्रेन की रायपुर में इमरजेंसी ब्रेक, गर्भवती महिला ने बच्चे को दिया जन्म
Unknown people fled after throwing a newborn baby on the roadside. Meanwhile, a train leaving from Durg made an emergency break in Raipur and a pregnant woman gave birth to a child.
रायपुर : महबूबनगर (हैदराबाद) से चांपा जा रही गर्भवती महिला को रेल सफर के बीच अचानक प्रवस पीड़ा शुरु हो गई. दुर्ग स्टेशन से गाड़ी निकली हालत नाजुक हो गई. जिससे वैनगंगा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप का माहौल बन गया. इस दौरान टीटीई ईशांत शर्मा ने फौरन इसकी खबर वाणिज्य नियंत्रण रायपुर को दी. इसी दौरान भिलाई स्टेशन पार करने के थोड़ी देर बाद महिला की ट्रेन में ही डिलीवरी हो गई. प्रसव के समय कोच में मौजूद यात्रियों ने भी इंसानियत दिखाते हुए महिला की मदद की.
मामले की जानकारी फौरन रेलवे अस्पताल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक एम.एस. राजा, स्टेशन मास्टर एन.के. साहू, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कार्यालय, यात्री गाड़ी नियंत्रण कार्यालय और स्टेशन टीटीई संजीत कुमार को दी गई. जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पहुंची। रेलवे की टीम डॉक्टर बिजोया और सिस्टर दीपमाला के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला और नवजात का चेकअप किया.
डॉक्टरों ने जांच में पाया कि डिलीवरी सही सलामत हो चुकी है. लेकिन आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाना जरुरी है. पति की मंजूरी के बाद महिला को नवजात शिशु के साथ सुरक्षित ट्रेन से उतारा गया. डॉक्टरों की निगरानी में एंबुलेंस के जरिए दोनों को मेकाहारा अस्पताल भेजा गया. जच्चा बच्चा दोनों की हालत सामान्य होना बताया गया. चलती ट्रेन में सुरक्षित प्रसव और रेलवे स्टाफ की कार्रवाई की इस घटना की यात्रियों ने सराहना की है.
इस घटना के दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने भी अहम भूमिका निभाई. यात्रियों ने न सिर्फ महिला की मदद की. बल्कि परिवार का मनोबल भी बढ़ाए रखा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
SECL कॉलोनी में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप
कोरबा : कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र स्थित SECL कॉलोनी में एक मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया. यह घटना कॉलोनी के पीछे नाली के पास सामने आई. जब स्थानीय निवासियों की नजर भ्रूण पर पड़ी। खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.मिली जानकारी के मुताबिक भ्रूण नाली के किनारे पड़ा हुआ था. जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इसे किसी अज्ञात महिला द्वारा फेंका गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची
पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा सुनिश्चित की और मानव भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। शुरुआती जांच के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध गर्भपात का मामला है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
नवजात को सड़क किनारे फेंककर अज्ञात फरार
सूरजपुर : सूरजपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां जंगल के रास्ते सड़क किनारे एक दिन का नवजात शिशु बोरे में बंद और कंबल से लपेटा मिला है. दरअसल ओडगी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में सड़क किनारे एक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने रुक कर देखा. जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों को भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चा लड़का है, ठीक हालत में है. बच्चे को एहतियातन सूरजपुर स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



