6 साल में पैसा डबल होने का झांसा देकर ईनामी चिटफंड के नाम पर लाखों की ठगी, गरियाबंद पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Gariaband police arrested two accused of fraud under Prize Chit Fund and Money Circulation Scheme Act
गरियाबंद/फिंगेश्वर : भुमिदेवकान एंव एग्रोटिक लिमीटेड द्वारा प्रार्थिया दिपा मलैया और आवेदिका के पति विष्णु विनोद मलैया के साथ धोखाधड़ी की रिपोर्ट पर वर्ष 2024 में थाना फिंगेश्वर में जुर्म दर्ज किया गया था. इस मामले में प्रार्थीगण के आवेदन के मुताबिक 5 मार्च 2014 को भुमिदेवकान और एग्रोटिक लिमीटेड में पैसा डालने पर 6 साल में पैसा डबल होने की लालच देकर उक्त कंपनी के डारेक्टर ने 5 मार्च 2014 को 8 लाख रूपये जमा कराया था. जो बाद में पता चला की वह कंपनी बंद हो चुकी है.
इस मामले में संचालक कंपनी ऑफ रजिस्टार बिलासपुर से भूमिदेवकान और एग्रीटेक लिमिटेड राजनांदगांव छग के निदेशक शाखा प्रबंधक की जानकारी लिया गया.
जिसमे राधा विश्वकर्मा, लालचंद विश्वकर्मा, घासीराम विश्वकर्मा का नाम लिखित मे मिला. जो घटना दिनांक को उपरोक्त संचालक द्वारा संचालित किया गया है. जिसके खिलाफ धारा 4,5 ईनामी चिट एंव धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम 1978 6,10 छग निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत अपराध विवेचना दौरान जोड़कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में आरोपियो का पता तलाश दौराना पता चला कि आरोपी लालचंद विश्वकर्मा पिता घासीराम विश्वकर्मा का वर्ष 2019 में मौत हो गई है और अन्य आरोपी राधा विश्वकर्मा पति स्व लालचंद विश्वकर्मा उम्र 46 साल और घासीराम विश्वकर्मा पिता स्व बृजलाल विश्वकर्मा उम्र 70 साल साकिनान लखौली थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव छग का मिले सबूतों के आधार पर गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
आरोपीगण को पहले भी इसी तरह के जुर्म में थाना बाराद्वार, तत्कालीन जिला जांजगीर चाम्पा के मामले में भी 3 साल की सजा हो चुकी है. इस कार्यावाही में थाना फिंगेश्वर पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा.
नाम आरोपीगण :-
01) राधा विश्वकर्मा पति स्व लालचंद विश्वकर्मा उम्र 46 साल
02) घासीराम विश्वकर्मा पिता स्व बृजलाल विश्वकर्मा उम्र 70 साल
साकिनान लखौली थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



