प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका मिला ताला, नोटिस जारी, शौचालय में लगा प्रधान पाठक का कार्यालय, संकुल समन्वयक सस्पेंड, उपायुक्त प्रज्ञान सेठ निलंबित

Lock found hanging in primary health centre notice issued head reader office installed in toilet cluster coordinator suspended Deputy Commissioner Pragyan Seth suspended

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका मिला ताला, नोटिस जारी, शौचालय में लगा प्रधान पाठक का कार्यालय, संकुल समन्वयक सस्पेंड, उपायुक्त प्रज्ञान सेठ निलंबित

टीएल बैठक से नदारद अधिकारी को शो कॉज नोटिस

बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लेगशीप योजनाओं और लम्बित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने टीएल बैठक से गायब रहने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित बेहरा को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिया.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका मिला ताला, नोटिस जारी

सरायपाली : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली नम्रता चौबे के द्वारा आज 7 अक्टूबर 2024 को शाम करीब 8 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसेंदरी का आकस्मिक निरीक्षण खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी ए के कोसरिया और विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के साथ किया. जहां पर स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका मिला. यहां पर कोई भी स्टाफ उपस्थित नहीं थे. संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जा रहा है. एसडीएम मैडम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में रहकर काम करने के लिए निर्देशित किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के उपायुक्त प्रज्ञान सेठ निलंबित

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के उपायुक्त प्रज्ञान सेठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. यह कार्रवाई उनके द्वारा प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों के अध्यापन के लिए चयनित कोचिंग संस्थाओं की प्रक्रिया को पूरा नहीं करने और विभागीय योजनाओं के पर्यवेक्षण में लापरवाही के आरोपों के चलते की गई.
छात्रों और अभिभावकों द्वारा कोचिंग संस्थानों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं. प्राथमिक जांच में सेठ को दोषी पाया गया. जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है. आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग, जगदलपुर निर्धारित किया गया. और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

शौचालय में लगा प्रधान पाठक का कार्यालय, संकुल समन्वयक सस्पेंड

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित ब्लॉक मैनपुर के शोभा गौना क्षेत्र के सुदूर प्राथमिक शाला भीमाटिकरा में स्कूल का हेडमास्टर कार्यालय शाला भवन की जगह शौचालय में चलते पाया गया. उक्त खबर मीडिया के द्वारा प्रशासन के संज्ञान में आते ही प्रथम दृष्टया संकुल समन्वयक को दोषी मानते हुए डीईओ अश्वनी कुमार सारस्वत ने संकुल समन्वयक व सहायक शिक्षक राजेश कुमार दौरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
राजेश कुमार दौरा सहायक शिक्षक (एल.बी.) शासकीय प्राथमिक शाला कुचेंगा, वर्तमान में संकुल समन्यवयक संकुल केन्द्र भूतबेड़ा, वि. ख. मैनपुर, जिला गरियाबन्द के द्वारा अपने संकुल अधीन शालाओं का नियमित अकादमिक कार्य नही करने की वजह से शासकीय प्राथमिक शाला भीमाटिकरा के स्कूल संचालन कि जो स्थिति निर्मित हुई. जो समाचारो में प्रकाशित हुई. जिससे विभाग एवं प्रशासन की छवि धूमिल हुई. उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम – 1 (क) (अ, ब, स ) के खिलाफ है. राजेश कुमार दौरा सहायक शिक्षक (एल. बी.) शासकीय प्राथमिक शाला कुचेंगा, वि.ख. मैनपुर को उक्त कृत्य के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारी का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर में नियत किया गया. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

ज्‍यादा कीमत पर बेची जा रही थी दो दुकानों में शराब, जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल को निलंबित कर दिया गया.जिले की शराब दुकानों में अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने की शिकायतें मिली. इसके बाद चार अधिकारियों की टीम ने महासमुंद जिले की दुकानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान, तुमगांव और झलप की दुकानों में अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही थी.
इसके अलावा दुकानों में कर्मचारियों को बिना वर्दी और बिना पर्ची के काम करते हुए पाया गया. इन गंभीर अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं के कारण जिला आबकारी अधिकारी पर यह सख्त कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb