कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पांडेय का गरियाबंद और मैनपुर में अनुयायियों ने पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ किया भव्य स्वागत

Storyteller Acharya Pandit Yuvraj Pandey was given a grand welcome by the followers in Gariaband and Mainpur with flower showers and fireworks

कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पांडेय का गरियाबंद और मैनपुर में अनुयायियों ने पुष्प वर्षा व आतिशबाजी के साथ किया भव्य स्वागत

गरियाबंद/मैनपुर : कथावाचक कथावाचक आचार्य युवराज पांडेय पहुंचे जैसे ही गरियाबंद आने की खबर लोगों को लगी तो उनके अनुयायियों की भीड़ उमड़ पड़ी. जगह-जगह श्रद्धालु उनके स्वागत के लिए रास्ते में खड़े हो गए. जिस रास्ते से वह निकले दोनों तरफ से फूलों की बारिश की गई.
जगन्नाथ प्रेमी ग्रुप ने रायपुर प्रवास पर रहे आचार्य युवराज पाण्डेय जी का तिरंगा चौक में भव्य स्वागत किया. आचार्य युवराज पांडेय जैसे ही अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आए. भक्तों ने भव्य स्वागत किया और लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर फूलों की बारिश की.
नगर भ्रमण के दौरान आचार्य युवराज पाण्डेय जी का भक्तों ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से जगह जगह स्वागत किया. नगर के जगन्नाथ परिवार युवा बल के सभी साथी ने स्वागत के बाद तिरंगा चौक से नगर भ्रमण करते हुए श्री राम जानकी मंदिर में स्थापित श्री जगन्नाथ स्वामी ,सुभद्रा माता, बड़े भाई बलभद्र स्वामी जी के प्रतिमूर्ति में पूजन अर्चना की गई.   
गरियाबंद जिले के अंतर्गत मैनपुर विकासखंड में मैनपुर नगर वासियों के द्वारा कथावाचक पं युवराज पांडेय का आत्मीय भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया. जिसमे मैनपुर नगर के युवा, नगर वासी सहित उपस्थित रहे और मैनपुर नगरवासियों ने आग्रह कर श्री शिवमहापुराण के लिए 27 अप्रैल से 3 मई तक कथा वाचन के लिए निमंत्रण दिया गया.
जिसमें सुनील साहु, मुरारी पटेल, उमेन्द्र निर्मलकर, पुष्पेन्द्र पटेल, कोमल साहु, नंदकिशोर पटेल, दुष्यंत पटेल, चंद्रशेखर, तिलेश कुमार, मुकंद निर्मलकर, हेमेंद्र पटेल, वरुण पटेल, कीर्ति पटेल, भाग्य चंद पटेल, दुर्गेश, मनीष निर्मलकर, मनीष पटेल, भावेश साहु, डोमेश्वर यादव, मनोज निर्मलकर, रोशन पटेल, योगेश निषाद, गजेंद्र साहु, अंकित साहु, खिलावन निषाद, वरुण पटेल, कौशिक पटेल, कोमल पटेल, रेखराम पटेल, रमेश पटेल, रामसाय निर्मलकर, राजकुमार सोनवानी, तेजेश्वर सोनवानी, लोचन निर्मलकर, गोपाल निर्मलकर, जगदेव यादव, रामरतन पटेल, खगेश्वर साहु, खुशी राम साहू, देवचरण साहु स्वागत में मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb