वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा में संयुक्त ऑपरेशन कर तेंदुआ खाल बेचने निकले तीन तस्करों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Big action by Forest Department three smugglers who came out to sell leopard skin were arrested red handed in a joint operation in Odisha
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन विभाग ने खाल तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. नबरंगपुर वनमंडल के वाइल्डलाइफ स्क्वाड, उदंती-सीतानदी की एन्टी पोचिंग टीम और डी.आर.आई ओडिशा की संयुक्त टीम ने तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 1 नग मोटर सायकल, 3 नग मोबाईल भी जब्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, वाइल्डलाइफ जस्टिस कमीशन इंडिया से छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा (उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व के इको सेंसिटिव जोन से लगा हुआ क्षेत्र) में तस्करी की खबर मिली थी.
जिस पर 22 नवम्बर 2024 को एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व नबरंगपुर वनमंडल एवं डी. आर. आई रायपुर के साथ संयुक्त टीम गठित कर उमरकोट परिक्षेत्र के करका सेक्शन के उदयपुर-हाथिबेना मार्ग पर तेंदुआ की खाल के साथ चमरा गोंड पिता रघु, खेदुराम पिता कुमार हरिजन, मंगलदास पिता लोकनाथ हरिजन को मौके से पकड़ा गया.
शरुआती पूछताछ में आरोपियों ने तेंदुआ खाल को 1 साल पुराना बताया और अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की बात बताई. तेंदुआ खाल की सर से पूंछ तक की कुल लम्बाई 195 सेंटीमीटर थी और पहली नजर में जहर देकर शिकार करना पाया गया. आरोपियों से 1 नग मोटर सायकल, 3 नग मोबाईल भी जप्त किया गया.
तीनों आरोपियों को पकड़कर विस्तृत पूछताछ के लिए रायघर परिक्षेत्र कार्यालय (जिला नबरंगपुर) लाया गया एवं प्रकरण क्रमांक 131 of 2024-25 दर्ज किया गया. मामले में फरार छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर सक्रीय अन्य तस्करों/ आरोपियों और वन्यप्राणी अवयवो की तलाश जारी है.
इस कार्यवाही में डी.आर.आई रायपुर, गरियाबंद पुलिस के साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव, उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व की एन्टी पोचिंग की टीम के नोडल अधिकारी गोपाल कश्यप सहायक संचालक उदंती (मैनपुर), सुबाश चन्द्र खुटिया (सहायक वन संरक्षक, नबरंगपुर), सुशील कुमार सागर वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर, मोहम्मद अब्दुल समद उप-परिक्षेत्र अधिकारी रायघर, राकेश परिहार परिक्षेत्र अधिकारी तौरंगा, लालू बिसोई, प्रकाश सरकार, भवानी बिसोई, ऋषि ध्रुव, सुधांशु वर्मा, फलेश्वर दिवान, भूपेंद्र भेड़िया, पुनीत ध्रुव, देवीसिंह और वन अमले का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



